/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मिशन शक्ति के तहत 29,193 बालिकाओं से संवाद

Table of Content

  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास
  • 6,587 विद्यालयों में प्रशिक्षण सत्र, 6,256 में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन
  • बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार की पहल तेज

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए 29,193 बालिकाओं से महिला अधिकारियों एवं प्रेरक महिलाओं द्वारा संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को जीवन कौशल, आत्मरक्षा, शिक्षा एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं जागरूकता का संचार हुआ।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के तहत संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक बालिका तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाए।
अभियान के तहत प्रदेश के 6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन किया गया है, जिससे बालिकाओं को नियमित अभ्यास एवं प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध हो रही है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मबल, जागरूकता एवं निर्णय क्षमता का विकास हो रहा है। ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ के माध्यम से इस प्रक्रिया को निरंतर और व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि बालिकाओं को न केवल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए, बल्कि उन्हें सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाकर सुरक्षित और आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में विकसित किया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.