/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

“महादेव प्रसाद यादव एवं लक्ष्मी सिंह को डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान”

Table of Content

लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार 24 मार्च को गोमती नगर विवेक खंड दो स्थित टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम “जय हो” का प्रदर्शन वरिष्ठ नृत्य निर्देशिका रत्ना अस्थाना के निर्देशन में किया गया। इसमें विभिन्न प्रेरक गीतों पर मनभावन प्रस्तुतियां देखते ही बनी।
इस अवसर पर प्राइवेट विद्यालय, महाविद्यालय प्रबंधक, शिक्षक एवं अभिभावक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक महादेव प्रसाद यादव एवं टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सिंह को डॉ. दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान के तहत स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर अलंकृत किया गया। सुभाष वाजपेई के कुशल संचालन में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. दरबारी लाल अस्थाना के पुत्र वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना पुनीत अस्थाना ने बताया कि वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना का जन्म 24 जुलाई 1905 को आगरा में हुआ था। प्रखर प्रवक्ता, क्रान्तिकारी समाज सुधारक और संगठनकर्ता रहे डॉ.दरबारी लाल अस्थाना का स्वर्गवास 3 मार्च 1985 को लगभग 80 वर्ष की आयु में हो गया था। स्वतंत्रता संग्राम में स्मरणीय योगदान के लिए राष्ट्र की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें 15 अगस्त 1972 को ताम्रपत्र से सम्मानित किया था।

स्मृति समारोह में झलकी देशभक्ति, बच्चों ने दी प्रेरक प्रस्तुतियां


कार्यक्रम “जय हो” का आरंभ, परंपरा के अनुसार सरस्वती मां को पुष्प अर्पित करने के उपरांत गणेश वंदना “एक दंताए” भाव नृत्य से हुआ। इसमें एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा, आर्या मौर्या ने प्रतिभाग किया। इस क्रम में टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छोटी सी बिटिया शिवांगी ने “सेव अर्थ” का प्रभावी संदेश दिया। रत्ना अस्थाना के निर्देशन में समारोह की टाइटल प्रस्तुति “जय हो” ने आयोजन को परवान चढ़ाया। इसमें एंजल मौर्या, वीरा मौर्या, अग्रिमा चौरसिया, रक्षा शर्मा, आर्या मौर्या ने रोमांचक कलाबाजियां भी पेश कर तालियां बटोरीं। इस क्रम में “आरंभ हैं प्रचंड” में अग्रिमा चौरसिया के साथ वीरा मौर्या, रक्षा शर्मा, एंजल मौर्या ने बेहतरीन नृत्य संयोजन पेश कर वाहवाही लूटी। दूसरी ओर टी.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रियंका यादव, सौम्या मौर्य, आरती राजभर, अनुप्रिया, भाविका यादव, अदिति गुप्ता, आंचल राजभर की “देश मेरे” प्रस्तुति ने भी सबका ध्यान आकर्षित किया वहीं प्रीति यादव ने देश के क्रान्तिवीर भगत सिंह पर प्रेरक कविता का पाठ कर सबका दिल जीत लिया। अंत में रत्ना अस्थाना के निर्देशन में “तेरी मिट्टी” गाने पर एंजल मौर्या के साथ वीरा मौर्या और रक्षा शर्मा ने प्रभावी नृत्य संयोजन प्रस्तुत कर आंखे नम कर दी।


समारोह में महादेव प्रसाद यादव ने देश के भविष्य, बच्चों को मोबाइल की लत से बचने का प्रेरक संदेश भी दिया। अंत में सभी प्रतिभागी बेटियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर कृष्णानंद ने राष्ट्रभक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्ररेक कविताएं भी सुनायी। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना की पुत्र वधू शुभ्रा अस्थाना ने धन्यवाद देकर सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आनंद, नमन, पावनी, रोली, सुधा, लक्ष्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.