TN

TotaRam News

What's Hot

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘तुम्बाड 2’ में नए रोमांच का सफर

Table of Content

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आगामी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म ‘तुम्बाड’ के अगले अध्याय को एक नई और दमदार ताकत देगी। नवाजुद्दीन की उपस्थिति इस सीक्वल में गहराई और मनोवैज्ञानिक असर जोड़ने वाली है। उनके किरदार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह रोल फिल्म की कहानी में निर्णायक और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, “मैं हमेशा से ‘तुम्बाड’ की ओरिजिनैलिटी और उसकी कहानी के माहौल का प्रशंसक रहा हूँ। जब सोहम शाह ने मुझे सीक्वल का विज़न बताया, तो मुझे कहानी बेहद पसंद आई और मैं इस सफ़र में उनके साथ जुड़ गया। इतने बड़े प्रोजेक्ट पर सोहम शाह और पेन स्टूडियोज के साथ काम करना बहुत रोमांचक है। मेरे किरदार में कई परतें हैं और मैं इस इम्मर्सिव यूनिवर्स को एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित हूँ।” सोहम शाह ने कहा, “नवाज़ सर को ‘तुम्बाड 2’ में शामिल करना हमारे लिए बेहद रोमांचक है। वह हर किरदार में गहराई और असलियत लाते हैं। उनके आने से कहानी की इमोशनल और साइकोलॉजिकल लेयर और अधिक प्रभावशाली होगी।”

निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) ने कहा, “हम पेन स्टूडियोज में बेहतरीन कंटेंट पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘तुम्बाड 2’ के साथ हम सिनेमैटिक अनुभव को और ऊंचा ले जाना चाहते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस प्रोजेक्ट में शामिल करना हमारे विज़न के लिए बिल्कुल सही कदम है। उनकी कला और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।” फिल्म ‘तुम्बाड 2’ सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले निर्मित हो रही है, जिसमें सोहम शाह लीड कर रहे हैं और पेन स्टूडियोज की साझेदारी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.