TN

TotaRam News

What's Hot

खेल राज्य मंत्री ने 8 मार्च को राष्ट्रव्यापी अस्मिता लीग की घोषणा की

Table of Content

डेस्क। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है और इसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें खेलने के लिए बढ़ावा देना है) कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 250 स्थानों पर एक विशाल राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने आज यह घोषणा की।
रक्षा खडसे ने दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित एक मीडिया सम्मेलन में कहा “देश भर की हमारी युवा महिलाओं को एकीकृत करने का इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता और देश भर में लोकप्रियता हासिल कर रहे अस्मिता मंच का उपयोग करने से बेहतर साधन और क्या हो सकता है”। अस्मिता, खेलो इंडिया के लैंगिक समानता के मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहयोग करता है। 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग का उद्देश्य न केवल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि देश भर में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक मंच के रूप में इनका उपयोग करना भी है।
अब तक देश भर के 550 से अधिक जिलों और 700 शहरों में 34 खेल विधाओं में 2600 से अधिक लीग आयोजित की जा चुकी हैं। विशेष बात यह है कि अस्मिता पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम जैसे दूर-दराज के इलाकों तक भी पहुंच चुकी है। यह उन क्षेत्रों में भी आयोजित की गई है जो कभी नक्सलवाद से ग्रस्त थे। 3 लाख से अधिक महिलाओं ने इसमें भाग लिया है। रक्षा खडसे ने बताया कि देशभर में 250 स्थानों पर एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर) की दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें अंडर-13, 13-18 वर्ष और 18+ आयु वर्ग शामिल होंगे। प्रत्येक आयोजन स्थल पर पांच तकनीकी अधिकारी, 10 स्वयंसेवक, एक प्रतियोगिता प्रबंधक, एक पीसीए (पूर्व चैंपियन एथलीट) और जिला युवा अधिकारी तैनात रहेंगे। उम्मीद है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक ही दिन में रिकॉर्ड 2,50,000 महिलाएं भाग लेंगी।
यह पहल माय भारत, खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी), एसएआई इकोसिस्टम और एनसीओई, राज्य और जिला खेल संघों के साथ-साथ जिला युवा अधिकारियों (डीवाईओ) के सहयोग से कार्यान्वित की जाएगी। रक्षा खडसे ने कहा, “यह लीग पूर्वोत्तर राज्यों सहित 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य गांवों और छोटे कस्बों की अधिक से अधिक लड़कियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिकल्पना की है।”
भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की अपनी महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ा रहा है। श्रीमती खडसे ने कहा, “हमें यह समझना होगा कि तैयारी जिला स्तर से शुरू होती है। ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बुनियादी ढांचे से कहीं अधिक की आवश्यकता होती है। इसके लिए भारत के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित मानव संसाधन, प्रमाणित तकनीकी अधिकारी और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता की आवश्यकता होती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की यह पहल इसी तैयारी का हिस्सा है।” 250 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रत्येक एथलेटिक्स इवेंट में महिला तकनीकी अधिकारियों, विकासात्मक कार्यशालाओं और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अनुरूप अंपायरिंग मानदंडों के बारे में जानकारी के साथ-साथ डिजिटल डेटा अपलोड और प्रतियोगिता दस्तावेज़ीकरण प्रशिक्षण को भी शामिल किया जाएगा ताकि क्षमता निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.