/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जनऔषधि सप्ताह: दूसरे दिन लोगों की सक्रिय भागीदारी

Table of Content

डेस्क। सप्ताह भर चलने वाले जनऔषधि सप्ताह 2026 के उत्सव ने आज सफलतापूर्वक दूसरे दिन प्रवेश किया। इससे सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के लिए जागरूकता अभियान और भी तेज़ हो गया है। पहले दिन मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए देश भर में 60 से अधिक स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। यह 7 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले 8वें जनऔषधि दिवस की भूमिका के रूप में कार्य कर रहे हैं। कई स्थानों पर लाभार्थियों को निःशुल्क में सामान्य दवाएं भी मिलीं और कुल मिलाकर प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही। इसमें प्रतिभागियों ने प्रदान की गई सेवाओं से संतुष्टि व्यक्त की। बिहार सरकार में राज्य मंत्री रमा निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले के औराई में स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा किया।

झारखंड के जमशेदपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर
रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन भारतीय औषधि और चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) 1 से 5 मार्च 2026 तक 250 से अधिक स्थानों पर इस राष्ट्रव्यापी पहल का नेतृत्व कर रहा है। “जन औषधि सस्ती भी, भरोसेमंद भी – सेहत की बात, बचत के साथ” थीम के साथ ये शिविर जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लोगों के घरों तक बुनियादी निदान सेवाएं पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। दूसरे दिन उडुपी (कर्नाटक), जमशेदपुर (झारखंड), देहरादून (उत्तराखंड), जयपुर (राजस्थान), कृष्णा और श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश) और झज्जर (हरियाणा) सहित कई स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र के नालासोपारा से विधायक राजन नाइक ने पालघर में स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा किया।
इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की अच्छी खासी संख्या में उपस्थिति रही। स्कूली बच्चों ने भी गतिविधियों में भाग लिया। इससे विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक सहभागिता में वृद्धि हुई। सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ, कई स्थानों पर थायरॉइड परीक्षण, बाल चिकित्सा देखभाल और दीर्घकालिक बीमारियों के लिए परामर्श जैसी अन्य नैदानिक ​​सेवाएं भी प्रदान की गईं। इसके अलावा महिलाओं को मासिक धर्म किफायती स्वच्छता उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जनऔषधि सैनिटरी पैड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) के माध्यम से किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए।
स्वास्थ्य जांच शिविर में हुबली-धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) के अध्यक्ष राजन्ना कोरिवी राज्य मंत्री, विधानसभा सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित जन प्रतिनिधियों ने शिविरों का दौरा किया और सस्ती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की भूमिका की सराहना की। उन्होंने लोगों को 18,000 से अधिक कार्यरत केंद्रों में से निकटतम केंद्र आसानी से खोजने के लिए ‘जन औषधि सुगम’ मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया । पीएमबीआई ने मार्च 2027 तक 25,000 केंद्र स्थापित करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वित्तीय बाधाओं के कारण कोई भी नागरिक आवश्यक दवाओं से वंचित न रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.