/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या

Table of Content

मध्यमग्राम में बाइक सवार हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

संजय मिश्र।

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके सिर और गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्यमग्राम के डोहरिया मोड़ पर हुई। उस समय चंद्रनाथ रथ अपनी कार में घर के पास मौजूद थे। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। हमलावरों ने नजदीक से गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हुआ है, जबकि चंद्रनाथ रथ के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अस्पताल परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.