TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस सुदर्शिनी पोत केप वर्डे के मिंडेलो पहुंचा

Table of Content

आईएनएस सुदर्शनी का केप वर्डे में अंतिम अफ्रीकी पड़ाव

डेस्क। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत- आईएनएस सुदर्शनी 4 मई 2026 को केप वर्डे के साओ विसेंट द्वीप पर स्थित मिंडेलो बंदरगाह पहुंच गया है। 20 जनवरी 2026 को रवाना होने के बाद से आईएनएस सुदर्शनी का मिंडेलो बंदरगाह पर उसका यह आठवां ठहराव है और कैरेबियन सागर के पार अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अफ्रीका में इसका यह अंतिम पड़ाव है।
इस यात्रा के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर केप वर्डे के समुद्री अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केप वर्डे तटरक्षक बल के साथ पेशेवर और सामाजिक मेलजोल के साथ-साथ प्रशिक्षण आदान-प्रदान भी शामिल है। ठहराव के दौरान जहाज आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को इस जहाज का अनुभव करने और चालक दल के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।
आईएनएस सुदर्शनी युद्धपोत लोकायन-26 अभियान के अंतर्गत 8,000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय कर चुका है और भारतीय नौसेना के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुका है, जो भारत की बढ़ती समुद्री पहुंच की पुष्टि करता है। यह तैनाती समुद्री कूटनीति का एक सशक्त प्रतीक है, जिसमें आईएनएस सुदर्शनी वैश्विक मंच पर भारत की समुद्री शक्ति, व्यावसायिकता और सद्भावना का प्रतीक है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

श्रीकृष्ण और इस्लाम से जुड़े दावे का सच: भगवद्गीता के योग दर्शन और महाभारत इतिहास की पूरी पड़ताल

भगवद्गीता के ज्ञान, योग दर्शन और प्राचीन इतिहास का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। सामान्य झूठ जब कब चलता ही रहता है, लेकिन इतिहास के तथ्यों को नकारते हुए महाझूठ बोलने की ताजी घटना काफी चर्चा में है। मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया और उन्हें 5 वक्त...

UP Amrapali Mango Export: भारत-यूके CETA के बाद लंदन पहुंचे यूपी के आम, बागबानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

योगी सरकार की पहल से बढ़ा Mango Export लखनऊ। भारत-यूके ceta के प्रभावी होने से उत्तर प्रदेश के बागबानों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। योगी सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश के प्रसिद्ध आम्रपाली आम को अब लंदन के बाजार में नई पहचान मिलने जा रही है। शनिवार को 1200 किलोग्राम...

रक्षाबंधन पर यूपी की स्वयं सहायता समूह महिलाओं की हस्तनिर्मित राखियां छाएंगी बाजार में

UPSRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाई हस्तनिर्मित राखियां लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं इस वर्ष भी आकर्षक एवं हस्तनिर्मित राखियों का निर्माण कर रही हैं। प्रयागराज,...

रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू: अश्विनी वैष्णव ने पहली सीधी ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी मजबूत डेस्क। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रामनगर और देहरादून को जोड़ने वाली पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अवसर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.