/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

रक्षा मंत्री जयपुर में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में शामिल होंगे

Table of Content

जयपुर में होने वाला सम्मेलन आधुनिक युद्ध, एआई और साइबर सुरक्षा जैसे नए क्षेत्रों में सैन्य क्षमता विकास पर देगा जोर

डेस्क। संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण 7 और 8 मई, 2026 को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय – ‘नये क्षेत्र में सैन्य क्षमता’ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान इस सम्मेलन की गरिमा बढ़ाएंगे। यह सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के साथ हो रहा है । ऑपरेशन सिंदूर एक ऐतिहासिक त्रि-सेवा अभियान है और भारत की अटूट राजनीतिक इच्छाशक्ति तथा सटीक सैन्य संकल्प का प्रमाण है।

आधुनिक युद्ध प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई),  मानवरहित प्रणालियों के विकास और पारंपरिक युद्ध क्षेत्रों से परे जाकर अदृश्य सीमाओं को निशाना बनाने वाले उभरते खतरों के परिवर्तनकारी प्रभाव के साथ अधिक जटिल और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रतिमान में परिवर्तित हो रही है। यह सम्मेलन साइबर, अंतरिक्ष और संज्ञानात्मक युद्ध के उभरते क्षेत्रों में चुनौतियों का मूल्यांकन करने और निर्णायक बढ़त के साथ सुदृढ़ और भविष्य के लिए तैयार सेना के लिए क्षमता विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। एजेंडा के केन्द्र में नवाचार और नागरिक-सैन्य एकीकरण के घरेलू परितंत्र को बढ़ावा देकर रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता को गति देना होगा। इस सम्मेलन में आंतरिक रूप से विकसित भविष्य के अनुप्रयोगों का प्रदर्शन और भविष्य के युद्ध संबंधी अवधारणाओं तथा परिचालन रणनीतियों से संबंधित नए सिद्धांतों का अनावरण भी शामिल होगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.