TN

TotaRam News

What's Hot

गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार सतत प्रतिबद्ध

Table of Content

गोबर की खाद के बदले में किसानों से भूसा प्राप्त करने की व्यवस्था भी प्रभावी रूप से लागू की गई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि दिनांक 15 अप्रैल से 31 मई तक प्रदेश में संचालित “भूसा संग्रहण अभियान” निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं उनके सुचारु भरण-पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि निराश्रित गोवंशों का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है और पशुधन विभाग इसके लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी गौ आश्रय स्थलों पर निराश्रित गोवंश के लिए गर्मी से बचाव,चारा, भूसा, पेयजल विद्युत एवं औषधियों आदि सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

पशुधन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में संचालित 7,430 स्थायी/अस्थाई गोआश्रय स्थलों में लगभग 12.34 लाख गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं। इन गोवंशों के भरण-पोषण एवं प्रबंधन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील है जिसमें पर्याप्त भूसा- हरा चारा अति आवश्यक है। वर्तमान में गेहूं की कटाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध होने के कारण 15 अप्रैल से 31 मई तक विशेष भूसा संग्रहण अभियान संचालित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 1,905 अस्थायी भूसा एवं बैंक(खोप/कूप) एवं 7,285 स्थायी भूसा बैंकों की स्थापना की गई है, जिनमें अब तक 41.53 लाख कुंतल भूसा संग्रहित किया जा चुका है। इस अभियान के तहत कुल 60.99 लाख कुंतल भूसा संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा कि इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का सहयोग सराहनीय है। दान के रूप में प्राप्त भूसे का संग्रह किया जा रहा है तथा बड़े दानदाताओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। साथ ही गोआश्रय स्थलों में उपलब्ध गोबर की खाद किसानों को देकर बदले में भूसा प्राप्त करने की व्यवस्था भी प्रभावी रूप से लागू की गई है।

पशुधन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 707 गोआश्रय स्थलों के संचालन एवं प्रबंधन का दायित्व एनजीओ, एफपीओ एवं स्वयंसेवी समितियों को सौंपा गया है, जिससे व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके बेहतर रखरखाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी...

UP Polytechnic JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना है

हेल्प सेंटर पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में संस्था या पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.