TN

TotaRam News

What's Hot

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

Table of Content

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से 63 मीट्रिक टन फ्रोजन हरी मटर एवं मिश्रित सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर के लिए रवाना की गई। यह प्रदेश से फ्रोजन सब्जियों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इस निर्यात उपलब्धि से उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे प्रदेश के किसानों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों तथा निर्यातकों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। फ्रोजन सब्जियों का निर्यात इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में उत्पादित कृषि उपज को आधुनिक प्रसंस्करण तकनीकों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग के अनुरूप तैयार कर वैश्विक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।

इस पहल से विशेष रूप से सब्जी उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही, कृषि उपज के बेहतर उपयोग, फसलोपरांत होने वाली हानि में कमी, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

अध्यक्ष राजस्व परिषद व अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश शासन बी एल मीणा ने बताया कि यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश को कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण निर्यात के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश से कतर के लिए फ्रोजन सब्जियों की यह पहली खेप भविष्य में अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उत्तर प्रदेश के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

UP RERA Action: यूपी रेरा ने 17 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई

अलग-अलग पदों के 17 संविदा कर्मचारियों पर यूपी रेरा की कार्रवाई लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने अपनी कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही और निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 17 कार्मिकों को अपनी सेवा से विरत किया है। प्राधिकरण द्वारा...

KGMU में मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विशेषज्ञों ने मासिक धर्म स्वच्छता और संक्रमण से बचाव की दी जानकारी लखनऊ। लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता (Menstrual and Genital Hygiene) विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। संकाय के अधिष्ठाता प्रो....

विश्व धरोहर सप्ताह में 7500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राज्य संग्रहालय में हुआ पुरस्कार वितरण

मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य संग्रहालय में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित लखनऊ। राजधानी लखनऊ के राज्य संग्रहालय (संस्कृति विभाग) में 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले ‘विश्व धरोहर सप्ताह-2026’ के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई। इन कार्यक्रमों में चित्रकला, कैनवस...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.