TN

TotaRam News

What's Hot

UP RERA Action: यूपी रेरा ने 17 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई

Table of Content

अलग-अलग पदों के 17 संविदा कर्मचारियों पर यूपी रेरा की कार्रवाई

लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने अपनी कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही और निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 17 कार्मिकों को अपनी सेवा से विरत किया है। प्राधिकरण द्वारा संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध की गई ये कार्रवाइयां अलग-अलग समय पर प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत की गई हैं, न कि एक साथ। यूपी रेरा में कार्य संस्कृति को सुव्यवस्थित, जिम्मेदार और नियमों के अनुरूप बनाए रखने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते रहे हैं, ताकि संस्थागत कार्यप्रणाली में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। ये सभी यूपी रेरा में संविदा (Contractual) के आधार पर कार्यरत कर्मचारी थे, जिनके विरुद्ध कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं वित्तीय अनियमितताओं जैसे अलग-अलग आरोप लगाए गए थे।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत सेवा से विरत किए गए कार्मिक

प्राधिकरण की सेवा से विरत किए गए 17 कार्मिकों में 03 अवर अभियंता, 02 सहायक लेखाकार, 08 कम्प्यूटर ऑपरेटर, 01 मीडिया कन्सलटेन्ट, 01 हेल्प डेस्क कार्मिक, 01 अनुसेवक एवं 01 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध अलग-अलग समय पर प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है।

प्राधिकरण में अनुशासन, जवाबदेही और नियमों के पालन पर विशेष जोर

यूपी रेरा का उद्देश्य एक मजबूत, पारदर्शी और जवाबदेह संस्थागत व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें प्रत्येक कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और प्रशासनिक अपेक्षाओं के अनुरूप करे। प्राधिकरण द्वारा कार्यों के निष्पादन में अनुशासन, समयबद्धता, जिम्मेदारी और दक्षता को महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। संस्थागत कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाता है व आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कदम उठाए जाते हैं।

प्राधिकरण की प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य कार्यों में स्पष्टता, जवाबदेही और नियंत्रण सुनिश्चित करना है, जिससे नियामकीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन हो सके। यूपी रेरा रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमानुसार कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में अनुशासन और नियमों का अनुपालन न केवल आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण और रियल एस्टेट क्षेत्र में विश्वास कायम करने के प्रयासों को भी मजबूती प्रदान करता है।

भविष्य में भी यूपी रेरा द्वारा संस्थागत जिम्मेदारियों, निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाते रहेंगे, जिससे प्राधिकरण की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बनी रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

UP RERA Action: यूपी रेरा ने 17 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई

अलग-अलग पदों के 17 संविदा कर्मचारियों पर यूपी रेरा की कार्रवाई लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने अपनी कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही और निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 17 कार्मिकों को अपनी सेवा से विरत किया है। प्राधिकरण द्वारा...

KGMU में मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विशेषज्ञों ने मासिक धर्म स्वच्छता और संक्रमण से बचाव की दी जानकारी लखनऊ। लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मासिक धर्म एवं जननांग स्वच्छता (Menstrual and Genital Hygiene) विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। संकाय के अधिष्ठाता प्रो....

विश्व धरोहर सप्ताह में 7500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, राज्य संग्रहालय में हुआ पुरस्कार वितरण

मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य संग्रहालय में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित लखनऊ। राजधानी लखनऊ के राज्य संग्रहालय (संस्कृति विभाग) में 19 से 25 नवंबर तक चलने वाले ‘विश्व धरोहर सप्ताह-2026’ के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की पहल की गई। इन कार्यक्रमों में चित्रकला, कैनवस...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.