TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की कार्य परामर्शदात्री समिति की बैठक विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक का आयोजन विधान परिषद के कमरा नम्बर- 77 मे किया गया। बैठक मे 30 अप्रैल को चलने वाले सदन के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया।
‘नारी सशक्तिकरण’ विषय पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 1956 के नियम-59(9) के अन्तर्गत लोकहित के विषय पर अनवरत चर्चा हेतु प्रस्ताव किया गया, जिसे पारित किया गया। बैठक मे उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व नेता सदन विधान परिषद श्री केशव प्रसाद महत्वपूर्ण विचार रखे।
बैठक मे वित्त एवं संसद कार्य मन्त्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, एम0एल0सी0 सलिल विश्नोई, एम0 एल0सी0 जासमीर अन्सारी, एम0 एल0 सी0, अश्वनी त्यागी, एम0 एल0 सी0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एम0 एल0 सी0 बिच्छे लाल राम, एम0 एल0 सी0 जयपाल सिंह’ व्यस्त’,एम0 एल0 सी0 आकाश अग्रवाल, एम एल सी अक्षय प्रताप सिह, एम0 एल0 सी0 महेन्द्र सिह, व विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.