TN

TotaRam News

What's Hot

MNREGA अमृत सरोवरों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तहत हुआ योगाभ्यास, दिखी जनभागीदारी

Table of Content

ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों ने किया योगाभ्यास

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर स्थलों पर जन-सहभागिता के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मनरेगा श्रमिकों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। उल्लेखनीय है कि अमृत सरोवरो पर जन सहभागिता के साथ योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये थे।

यह कार्यक्रम योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किए गए। अमृत सरोवरों को पर्यावरण संरक्षण तथा जल संवर्धन के प्रतीक के रूप में विकसित किया गया है। इन स्थलों पर जन-सहभागिता से योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि सामुदायिक एकता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में शामिल मनरेगा श्रमिकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विभागीय अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और अमृत सरोवरों के रखरखाव में जन-भागीदारी की अपील की।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य संवर्धन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आयुक्त, ग्राम्य विकास जी.एस. प्रियदर्शी ने नोडल जनपद मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.