TN

TotaRam News

What's Hot

12 जुलाई को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लगाएगा 1 लाख पौधे, 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में बड़ी भागीदारी

Table of Content

CM योगी के 35 करोड़ पौधरोपण अभियान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लगाएगा 1 लाख पौधे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 12 जुलाई को होने वाले 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग भी हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती देगा। विभाग ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत अपने प्रमुख पर्यटन स्थलों और परियोजनाओं पर करीब एक लाख पौधे लगाएगा। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि ‘अभियान की निगरानी उच्च स्तर से होगी, ताकि पर्यटन स्थलों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का नया स्वरूप मिल सके।’

शुक्रवार देर शाम अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने सभी क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्र, विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, निदेशक (ईको टूरिज्म) पुष्प कुमार के० सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

औपचारिकता नहीं संकल्प

अपर मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग की सभी कार्यदायी संस्थाओं और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘प्रत्येक पर्यटन परियोजना स्थल पर निर्धारित समय के भीतर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराया जाए। साथ ही पौधरोपण को महज औपचारिक अभियान न मानते हुए पर्यटन विकास, पर्यावरण संरक्षण और हरित विरासत के स्थायी संकल्प से जोड़कर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किए जाएं।’

थीम आधारित हरित वाटिकाएं

उन्होंने बताया कि ‘महाअभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर पीपल, बरगद, नीम, अर्जुन, शीशम, जामुन, आम, महुआ, बेल और आंवला जैसी स्थानीय एवं पर्यावरण अनुकूल प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिन पर्यटन परियोजनाओं में लैंडस्केपिंग का कार्य प्रस्तावित है, वहां थीम आधारित हरित वाटिकाएं जैसे- नक्षत्र वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, हरिशंकरी वाटिका, पंचवटी और नवग्रह वाटिका विकसित की जाएंगी।’

कार्यदायी संस्थाओं को मिले लक्ष्य

महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्रा ने बताया कि ‘पर्यटन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी), यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड , उ०प्र० जल निगम, उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं को अलग-अलग लक्ष्य सौंपे गए हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से 10-10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। वहीं अयोध्या में 8 हजार, बरेली एवं चित्रकूट-झांसी में 5-5 हजार, आगरा और प्रयागराज में 4-4 हजार, मेरठ में 3 हजार जबकि अलीगढ़ और बस्ती क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत 2-2 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

प्रत्येक पौधे की जियो-टैग फोटो भेजना अनिवार्य

‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के लिए वन विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा। पर्यटन विभाग की सभी परियोजना स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कराया जाएगा। प्रत्येक पौधे की जियो-टैग फोटो विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। 12 जुलाई को अपर मुख्य सचिव पर्यटन अभियान की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे और प्रगति का आकलन करेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.