TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में 10 नए उप निबंधक कार्यालयों का वर्चुअल शिलान्यास, रवींद्र जायसवाल ने किया शुभारंभ

Table of Content

यूपी में 10 नए रजिस्ट्री कार्यालयों का शिलान्यास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आम जनता की सुविधा हेतु नवनिर्मित 10 उप निबंधक कार्यालयों एवं अभिलेखागारों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। यह शिलान्यास कार्यक्रम मथुरा, कुशीनगर, झांसी, गोण्डा, मुरादाबाद, अमरोहा, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी जनपदों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार रजिस्ट्री कार्यालयों में आने वाले आमजन को हर अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन नए और विस्तारित भवनों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को विलेखों के पंजीकरण और शासकीय अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव में अत्यधिक सुगमता होगी।

इस वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी 10 शिलान्यास स्थलों पर भव्य स्थानीय समारोहों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। आगरा मंडल के मथुरा जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्री तेजवीर सिंह, सांसद हेमामालिनी, विधान परिषद सदस्य योगेश चौधरी, विधान परिषद सदस्य ठा० ओमप्रकाश सिंह तथा विधायक पं० श्रीकान्त शर्मा उपस्थित रहे। वहीं गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में आयोजित समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे तथा विधायक विनय प्रकाश गोंड ने सहभागिता की। झांसी मंडल के झांसी जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा तथा विधायक रवि शर्मा मौजूद रहे। देवीपाटन मंडल के गोण्डा जनपद के सदर में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह (मंजू सिंह) तथा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने हिस्सा लिया।

इसके अतिरिक्त मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत मुरादाबाद जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रितेश कुमार गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि इसी मंडल के अमरोहा जनपद के हसनपुर में आयोजित समारोह में सांसद कवंर सिंह तंवर, विधायक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी तथा विधान परिषद सदस्य डा० हरि सिंह ढिल्लो ने भागीदारी की। लखनऊ मंडल के सीतापुर जनपद के सदर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही, राज्य मंत्री नगर विकास राकेश राठौर तथा विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान सम्मिलित हुए। लखनऊ मंडल के ही हरदोई जनपद के सदर में आयोजित समारोह में सांसद जय प्रकाश, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल तथा विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल ने सहभागिता की। लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अमरेश कुमार रावत मौजूद रहे। अयोध्या मंडल के बाराबंकी जनपद के सदर में आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह उपस्थित रहे। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रजिस्ट्री कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indian Navy Eastern Fleet: भारतीय नौसेना के जहाजों का सिंगापुर में सफल दौरा संपन्न

भारत-सिंगापुर नौसैनिक सहयोग को मिली मजबूती डेस्क। भारत और सिंगापुर के बीच गहरी रणनीतिक और समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करते हुए, भारतीय नौसेना के परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, रियर एडमिरल आलोक आनंद, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में पूर्वी बेड़े के भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती ने सिंगापुर के...

UP Mango Festival 2026: उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में 180 से अधिक विजेताओं को पुरस्कार

800 प्रजातियों के 3000 से अधिक नमूनों का प्रदर्शन, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक बने मलिहाबाद के मोहम्मद इकबाल अहमद लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का रविवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन,...

P Tourism: ‘Visit My State’ अभियान से जुड़े युवा, बाइकर्स पहुंचे चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार

ईको-टूरिज्म के साथ राही टूरिस्ट बंगले की मेहमाननवाजी का भी आनंद लखनऊ। योगी सरकार का ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान लोगों को उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को लखनऊ से करीब 35 बाइकर्स का एक समूह कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित चंद्रशेखर आजाद पक्षी...

ICMR MINDS ने National e-Governance Awards 2026 में जीता Gold Award, AI आधारित मानसिक स्वास्थ्य पहल को मिला सम्मान

AI हेल्थकेयर इनोवेशन को मिली पहचान डेस्क। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रमुख पहल – राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान प्राथमिकता परियोजना – आईसीएमआर-माइंड्स को कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा स्थापित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कारों में श्रेणी 2 – नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए एआई और...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर जताया शोक

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपनी भव्य प्रस्तुतियों से तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक कला को विश्व स्तर पर एक विशिष्‍ट पहचान दिलाई। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से अत्यंत...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.