TN

TotaRam News

What's Hot

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा देश में नंबर एक

Table of Content

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ स्थित संगम सभागार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) तथा नगर विकास विभाग की विभिन्न गतिमान योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा आने वाले समय की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान मंत्री मंत्री ने प्रदेश में संचालित सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बुंदेलखंड सहित अन्य जनपदों में स्थापित किए जा रहे सोलर प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर योजना तथा पीएम कुसुम योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए, ताकि प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के विस्तार से ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा, पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा तथा किसानों और आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है और सोलर परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण उत्तर प्रदेश जल्द ही इस क्षेत्र में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं। इसके साथ ही मंत्री ने नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर विकास से जुड़ी योजनाओं का सीधा संबंध आम नागरिकों के जीवन स्तर से है, इसलिए इन कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। समीक्षा बैठक में स्मार्ट पालिका योजना, सीएम ग्रिड योजना, आकांक्षी नगर योजना, अमृत योजना तथा मुख्यमंत्री नगरोदय योजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
बैठक में अपर मुख्य सचिव नरेंद्र भूषण, निदेशक यूपीनेडा इंद्रजीत सिंह, प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, सचिव अनुज झा, रविंद्र कुमार, विशेष सचिव प्रवीण लक्षकार, सत्य प्रकाश, निदेशक सूडा अपूर्वा दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.