TN

TotaRam News

What's Hot

UP में खरीफ 2026 के लिए खाद-बीज की समीक्षा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए बड़े निर्देश

Table of Content

पिछले वर्ष की तुलना में प्रदेश में 3.61 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज अपने राजकीय आवास पर कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और उचित मात्रा में उर्वरक तथा बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को सचेत किया कि जिन योजनाओं में पिछले वर्षों में प्रगति संतोषजनक नहीं रही है, उनके लिए अभी से ठोस रणनीति बनाकर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि यदि बीज निगम बिक्री केंद्रों पर समय से बीज नहीं पहुँचता है, तो इसके लिए जिम्मेदार सभी कार्मिकों और अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जो बीज राज्य में उपलब्ध नहीं हैं, उनका प्रबंध अन्य राज्यों से तत्काल किया जाए और किसानों को ‘एट सोर्स सब्सिडी’ देने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।
उर्वरकों की स्थिति पर चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों को खरीफ-2026 के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह कटिबद्ध है और इसके लिए भारत सरकार के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। वर्तमान में पिछले वर्ष की तुलना में प्रदेश में 3.61 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त उर्वरक उपलब्ध है। 22 मई, 2026 तक प्रदेश में यूरिया की कुल उपलब्धता 13.42 लाख मीट्रिक टन रही है, जो किसानों की वर्तमान आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। इसी प्रकार डी०ए०पी० की उपलब्धता भी पिछले वर्ष के 2.70 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष बढ़कर 5.17 लाख मीट्रिक टन हो गई है। प्रदेश में यूरिया, डी०ए०पी०, एन०पी०के०, एसएसपी और एम०ओ०पी० को मिलाकर कुल 28.13 लाख मीट्रिक टन का स्टॉक मौजूद है। वितरण के क्षेत्र में सहकारिता विभाग प्रभावी भूमिका निभा रहा है, जिसके पास वर्तमान में 5.21 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 2.84 लाख मीट्रिक टन डी०ए०पी० का स्टॉक सुरक्षित है।
बैठक में बीज उपलब्धता की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खरीफ-2026 के लिए धान, उर्द, मूंग, अरहर और तिल सहित विभिन्न फसलों के लिए कुल 1,99,910 क्विंटल बीज का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अब तक 80,511 क्विंटल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। मंत्री ने योजनाओं के प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने और ‘दर्शन पोर्टल’ के माध्यम से लक्ष्यों की फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि औसत खपत के आधार पर वर्तमान में प्रदेश के 67 जनपदों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है और शेष 08 जनपदों में भी मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बैठक के अंत में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को वित्तीय स्वीकृतियों और व्यय की स्थिति में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.