TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ आईटीआई अलीगंज में यूपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड SCSP योजना एवं सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Table of Content

प्राचार्य राजकुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजनान्तर्गत 24 जून, 2026 को आईटीआई कॉलेज, अलीगंज, लखनऊ में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ के प्राचार्य राजकुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें सहायक आयुक्त उद्योग विमल कुमार सिंह, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ मण्डल पी.एन. सिंह, एडीओ समाज कल्याण विवेक श्रीवास्तव, एफआई पूनम, एफआई शिवचन्द राम, एफआई एस.पी. निगम एवं जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय लखनऊ के हेमन्त कुमार सिंह उपस्थित रहे।

एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में ऋण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना उद्योग स्थापित करने के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं का पम्पलेट व स्टेशनरी भी उपलब्ध करायी गयी। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ अवधेश कुमार गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.