TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

Table of Content

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

Invest UP ने AKTU के सहयोग से कराई भर्ती परीक्षा

यह परीक्षा रविवार, 19 जुलाई को लखनऊ के जानकीपुरम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सहयोग से संपन्न हुई। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य में निवेश परियोजनाओं को धरातल उतारने में तेजी लाना, निवेशकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) इकोसिस्टम को और सशक्त बनाना है।

Invest UP ने आयोजित की उद्यमी मित्र भर्ती परीक्षा

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना की भर्ती परीक्षा में 752 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए, जिनमें से 438 शामिल हुए। ओएमआर आधारित 90 मिनट की परीक्षा में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (300 अंक) पूछे गए, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक के नकारात्मक अंकन का प्रावधान रहा। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कंप्यूटर कौशल एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की आधारभूत जानकारी (40 प्रश्न), तार्किक क्षमता (20 प्रश्न) तथा उत्तर प्रदेश की औद्योगिक एवं निवेश नीतियों (15 प्रश्न) के आधार पर किया गया। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुचारु संचालन हेतु इन्वेस्ट यूपी ने विशेष समिति गठित की थी।

जनवरी 2023 में 105 पदों के साथ शुरू हुई ‘मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना’ आज उत्तर प्रदेश के निवेश तंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ बन चुकी है। ये उद्यमी मित्र निवेशकों के लिए ‘सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट’ के रूप में काम करते हैं, जो विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय बिठाकर आवश्यक स्वीकृतियों को रफ्तार देते हैं और कानूनी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हैं। निवेश प्रस्तावों को समय पर धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनाने और यूपी को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने में इनकी सक्रिय भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.