TN

TotaRam News

What's Hot

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

Table of Content

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना

चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।
विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।
ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।
विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।
बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।……

लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का मूल कह डाला।
लिखूं संहार की सरिता,प्रलय का सिंधु मतवाला।
सुभगता चंद्रमा की न,क्रोध का झाग लिखता हूं।…….

क्षेम है गुण धरित्री का,सहन प्रतिमूर्ति होती है।
सृजन का भार ढोती है,सभी की पूर्ति होती है।
हृदय के बीच हलचल ज्वाल का,वह भाग लिखता हूं।…….

लेखक परिचय: वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार, कवि एवं समाजसेवी हैं। वे पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। उन्होंने एम.ए., बी.एड. के साथ धर्म-रत्न एवं धर्म-विशारद जैसी उपाधियां भी प्राप्त की हैं। साहित्य, शिक्षा, संगीत और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।

वे रेडियो, दूरदर्शन, चित्रपट और मंचीय कलाकार के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में वे साहित्य शक्ति संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के राष्ट्रीय महासचिव तथा अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रमुख महासचिव के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के ग्राम विंदवालिया (पोस्ट–नोनापार) से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की साहित्यिक साधना मुख्य रूप से हिंदी एवं भोजपुरी काव्य के क्षेत्र में रही है। उनकी रचनाओं में प्रेम, विरह, राष्ट्रभक्ति, अध्यात्म, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का सशक्त समन्वय देखने को मिलता है।

उन्होंने लंबे समय तक बंगाल से लेकर बिहार तक शैक्षणिक सेवाएं प्रदान कीं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। रेडियो, दूरदर्शन एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभा का व्यापक परिचय दिया है।

उनकी साहित्यिक यात्रा में उनकी जीवनसंगिनी का विशेष सहयोग और प्रेरणा रही है। उनके सतत प्रोत्साहन ने उनकी सृजनशीलता को नई ऊर्जा प्रदान की। आज भी वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ साहित्य सृजन, समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर सक्रिय हैं तथा अपनी लेखनी से पाठकों को प्रेरित कर रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.