/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

Table of Content

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ। तीन दिवसीय (21-23 नवंबर) भारत-दक्षिण कोरिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत पहुंचे दल ने बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करीब से जाना। इस पहल ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में पर्यटन की संभावनाओं के साथ भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती दी।

ककुन में प्रतिनिधिमंडल का प्रवास केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां की जीवनशैली, स्थानीय ज्ञान और सामुदायिक परंपराओं को समझने का अवसर भी बना। कार्यक्रम की शुरुआत योग एवं ध्यान सत्रों से हुई। इसके बाद सदस्यों को कोरियाई मार्शल आर्ट से परिचित कराया गया। इस सांस्कृतिक सहभागिता ने दोनों देशों की परंपराओं और जीवन पद्धतियों को साझा मंच प्रदान किया।

खेती, बागवानी और बुंदेली खानपान से हुए रूबरू

दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने गांव में खेती की पद्धतियों, काठिया गेहूं के उत्पादन, बागवानी, पशुपालन और जल संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। स्थानीय लोगों के साथ संवाद के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि आधारित आजीविका, पारंपरिक कृषि ज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की भूमिका पर चर्चा हुई। बुंदेलखंड की परिस्थितियों में विकसित खेती-किसानी के तौर-तरीकों ने विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित किया। दल ने पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लेकर क्षेत्र की व्यंजन संस्कृति का भी अनुभव लिया।

ककुन गांव बना उदाहरण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की एग्री रूरल एंड गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के तहत विकसित ककुन गांव इस बात का उदाहरण है कि पर्यटन को स्थानीय संसाधनों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ग्रामीण पर्यटन की यह अवधारणा गांवों को केवल घूमने-फिरने का स्थान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटकों को स्थानीय समाज, परंपराओं, खानपान, कृषि और प्रकृति से सीधे जोड़ती है।’

प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की विशिष्ट पहचान को सामने लाने के साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। इससे गांवों में उपलब्ध पारंपरिक ज्ञान, हस्तशिल्प, कृषि उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है। साथ ही होमस्टे, स्थानीय खानपान और अन्य पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर तैयार होते हैं।

विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभर रहे यूपी के गांव- अमृत अभिजात

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने कहा कि ‘महोबा के ककुन गांव में दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का आगमन प्रदेश के ग्रामीण पर्यटन की वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बुंदेलखंड की संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन के अनुभवों से विदेशी मेहमानों को भारत की समृद्ध विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला। ऐसे आयोजन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के साथ प्रदेश के गांवों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक हैं।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.