TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

Table of Content

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा

लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से गठित विभिन्न जनपदों के औषधि निरीक्षकों की टीम ने लखनऊ पुलिस के सहयोग से अमीनाबाद स्थित एक अवैध गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाओं का भंडारण पाया गया।

कई नामी ब्रांड की दवाओं पर मिलीं स्पेलिंग की गलतियां

निरीक्षण में कई प्रतिष्ठित दवा ब्रांडों के नाम पर रखी गई औषधियों के लेबल में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। इनमें Telma, Flozen-AA, MOXYZIDE-CV 625 LB, Pantop 40, RIOPODCV, Clavum 625, Alpha 0.5, Zerodol SP, Spamo Proxyvon Plus, Chymoral Forte, Cefexo-AZ LB, Augmentin 625, Talgesic Injection और Taxim सहित कई दवाएं शामिल हैं।

जांच टीम को इन दवाओं के लेबल पर स्पेलिंग संबंधी त्रुटियां मिलीं, जिसके आधार पर इनके प्रथम दृष्टया नकली होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच आगे जारी है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिना लाइसेंस चल रहा था अवैध दवा कारोबार, कई नाम सामने आए

नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान जांच टीम को अवैध दवा कारोबार से जुड़े कई अहम तथ्य मिले हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्ति रंजीत सिंह जुल्का द्वारा न तो कोई वैध औषधि लाइसेंस प्रस्तुत किया गया और न ही दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई दस्तावेज, बिल या अभिलेख उपलब्ध कराया गया।

जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के दवाओं का कारोबार कर रहा था। पूछताछ के दौरान यह जानकारी भी मिली कि विभिन्न व्यक्तियों से बिना बिल के कम कीमत पर दवाएं खरीदी जाती थीं और उन्हें बाजार में बेच दिया जाता था। जांच में राज विक्रम सिंह (लखनऊ), अमन कसौधन (गोंडा), रिहान (सीतापुर) सहित एक अन्य व्यक्ति, जिसकी पहचान मोबाइल नंबर के आधार पर बताई गई है, से दवाएं खरीदने की जानकारी सामने आई है। औषधि विभाग की टीम मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध दवा कारोबार से जुड़े सभी व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नकली दवा नेटवर्क में राजस्थान कनेक्शन का खुलासा

कार्रवाई के दौरान कुल 27 संदिग्ध औषधियों के नमूने विधि सम्मत प्रक्रिया के अनुसार संग्रहित कर राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु भेजे गए हैं। शेष समस्त औषधियों को सूचीबद्ध कर न्यायालय की अनुमति के उपरांत विधिसम्मत रूप से सीलबंद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत कुल 21 लाख रूपये हैं।

प्रकरण में बक्शी का तालाब से राज विक्रम सिंह के अवैध गोदाम से कुल 4 संदिग्ध नमूनों को संगृहीत कर लग भाग 3 लाख की अवैध औषधियों को सील किया गया है तथा जनपद गोण्डा में भी अमन कसौधन व् अन्य एक के अवैध गोदामों में से 1.3 करोड़ की अवैध नारकोटिक व् अन्य औषधियां बरामद हुई हैं जहाँ से भी 19 नमूने संगृहीत किये गए हैं जिनके विरुद्ध संबंधित अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, लिखित बयानों तथा अन्य कार्यवाहियों से यह तथ्य सामने आया कि इस अवैध नेटवर्क की राजस्थान राज्य के भूपेंद्र शर्मा व् एक अन्य गुज्जर नाम के व्यक्तियों से जुड़े हैं, जिनके द्वारा अवैध रूप से इन दवाओं का निर्माण कराकर उत्तर प्रदेश में बेचा जा रहा है से जुड़ी हुई हैं।

नकली दवा नेटवर्क पर FIR दर्ज, कई आरोपी जांच के घेरे में

प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा नकली एवं अवैध औषधियों के निर्माण, भंडारण, परिवहन तथा बिना बिल के क्रय-विक्रय का संगठित नेटवर्क संचालित है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111, 318(4), 319(2), 276, 277 एवं 278 के अंतर्गत मुख्य अभियुक्त भूपेन्द्र शर्मा, व् गुरजर राजस्थान, जिनके द्वारा इन औषधियों का निर्माण कर भारी मात्रा में उत्तर प्रदेश में बेंचा जा रहा है। अन्य अभियुक्त वीरू सिंह चैहान, इलाहाबाद, राज विक्रम सिंह, लखनऊ, अमन कशौंधन, गोण्डा, रिहान- सीतापुर, एक व्यक्ति जिसे मिश्रा के नाम से जाना जाता है वाराणसी, व् रंजीत सिंह जुल्का, लखनऊ के विरूद्ध थाना अमीनाबाद में प्राथमिकी दर्ज किए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया है।

इन अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की उक्त धाराओं के अंतर्गत थाना, अमीनाबाद, जनपद लखनऊ में एफ आई आर दर्ज कराई गयी है । नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तथा विवेचना के उपरांत दोषी व्यक्तियों/फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की सुसंगत धाराओं में भी परिवाद दाखिल किया जाएगा ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.