/ Nov 25, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

Table of Content

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक प्रशिक्षण एवं विभागीय प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेशम उत्पादन को बढ़ावा देकर प्रदेश के रेशम कृषकों की आय में निरंतर वृद्धि करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के अंतर्गत शहतूत वृक्षारोपण, कीटपालन गृह निर्माण और उपकरण वितरण का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के उपरांत ही अगली किस्त की धनराशि जारी की जाए, ताकि कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे और किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या शिथिलता की गुंजाइश न रहे।

16 जिलों में कोया मंडियां स्थापित, 275 रेशम सहकारी समितियां पंजीकृत

समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा ‘मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना’, ‘सिल्क समग्र-2’ योजना तथा ‘राज्य कृषि विकास योजना’ (एस.ए.डी.पी.) सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति आख्या विस्तार से प्रस्तुत की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि वर्ष 2026-27 में उत्पादित होने वाली सभी कोया फसलों पर न्यूनतम फ्लोर प्राइस (एमएसपी) लागू किए जाने तथा प्रदेश के 16 जनपदों— बहराइच, गोण्डा, लखीमपुर, सीतापुर, कुशीनगर, बस्ती, गोरखपुर, औरैया, मेरठ, सहारनपुर, सोनभद्र, झांसी, फतेहपुर, कानपुर नगर, वाराणसी एवं पीलीभीत में कोया मंडियों की स्थापना से रेशम कृषकों को बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में अब तक 275 प्राथमिक रेशम सहकारी समितियों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 25 समितियों के जन सुविधा केंद्र भी खोले गए हैं। साथ ही पोस्ट-ककून तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है।

रेशम किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण और सिल्क एक्सपो से मिलेगा बढ़ावा

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कृषकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को केवल औपचारिकता न बनाकर अत्यंत व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्यीय एवं अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में रेशम क्षेत्र के वरिष्ठ एवं अनुभवी वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया जाए, ताकि किसान आधुनिक तकनीकों से जुड़कर अधिक उत्पादन कर सकें। मंत्री ने रेशम उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग और कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव रेशम बी. एल. मीणा, निदेशक रेशम आनंद कुमार शुक्ला सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद; दो गिरफ्तार

दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन का बड़ा नेटवर्क पकड़ा लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, लखनऊ और एसटीएफ उत्तर प्रदेश की संयुक्त टीम ने लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन औषधि, इंजेक्शन के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान FSDA...

Lucknow Tribal Festival 2026: अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के दूसरे दिन 12 राज्यों की लोकसंस्कृति और जनजातीय नृत्यों की धूम

राजस्थान से पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से ओडिशा तक की सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।...

Bali Jatra 2026: भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान को गढ़ें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं: राष्‍ट्रपति डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार...

मरीजों के हित में यूपी एफएसडीए का विशेष अभियान, प्रदेश की सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों की होगी जांच

04 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में अधिक पारदर्शिता और सूचित विकल्प उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत प्रदेशभर की अस्पताल आधारित फार्मेसियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 04 दिसंबर, 2026...

केशव प्रसाद मौर्य बोले- गरीब कल्याण और बेटियों का सम्मान डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता, सामूहिक विवाह योजना से मिल रही मदद

मूसानगर में 51 नवविवाहित जोड़ों को उप मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कानपुर देहात के मूसानगर स्थित अखण्ड परमधाम आश्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी अच्चिदानंद शास्त्री जी महाराज के 34वें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.