TN

TotaRam News

What's Hot

UP Panchayat News: पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा निर्णय

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत व्यवस्था को सुचारु और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्तमान ग्राम प्रधानों को अस्थायी रूप से ग्राम पंचायतों का प्रशासक नियुक्त करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 27 मई से प्रभावी होगी तथा नई ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक तक लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय गांवों के विकास और पंचायतों की प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विकास कार्यों में नहीं आएगी रुकावट

उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। अगर पंचायतों में प्रशासनिक रिक्तता आती तो विकास कार्य प्रभावित हो सकते थे। ऐसे में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने से गांवों में चल रही सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, मनरेगा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं बिना बाधा जारी रहेंगी।

ग्राम प्रधानों को मिला सम्मान और जिम्मेदारी

राजस्व मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के 57,694 ग्राम प्रधानों को नई जिम्मेदारी और सम्मान प्राप्त हुआ है। यह मुख्यमंत्री जी का ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण नेतृत्व के प्रति विश्वास दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.