TN

TotaRam News

What's Hot

आईसीआई बैंक और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बीच हुआ एमओयू, टीईटी-2026 भुगतान प्रक्रिया होगी आसान

Table of Content

प्रयागराज/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग एवं आईसीआई बैंक के मध्य बुधवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न हुए। यह एमओयू, आयोग के प्रयागराज एलनगंज स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हुआ, जिसमें आयोग के सचिव एवं बैंक के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए तथा अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार एवं बैंक के आंचलिक प्रमुख समित विजय द्वारा समझौता ज्ञापन का औपचारिक आदान-प्रदान किया गया। इस एमओयू के अंतर्गत आईसीआई बैंक द्वारा आयोग को उन्नत डिजिटल भुगतान समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक द्वारा “ईज़ीपे क्लासिक” नामक भुगतान गेटवे सेवा को सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है, जिसके माध्यम से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क का संग्रह अब अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा।
अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने कहा कि यह साझेदारी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी, सुरक्षित और कुशल भुगतान प्रणाली उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल आवेदन प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा मिलेगा। बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंक द्वारा एक समर्पित समन्वय प्रबंधक की भी नियुक्ति की गई है, जो आयोग के साथ तालमेल स्थापित करते हुए सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा।
समझौते के तहत अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुगतान से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समर्पित सहायता केंद्र सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा लैंडलाइन एवं मोबाइल दोनों माध्यमों पर प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:30 बजे तक संचालित रहेगी, जिससे भुगतान विफलता अथवा विलंब जैसी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

7 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे 5,142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का शिलान्यास

लखनऊ/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को आगरा जनपद में 5142 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर एक विशाल जनसभा को संबोधित...

विधायक ने किया 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ

लखनऊ। प्रदेश को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा काकोरी ब्लॉक के गांव अमेठिया सलेमपुर के पंचायत भवन एवं मलिहाबाद ब्लॉक के कनार गांव के प्राथमिक विद्यालय में निक्षय शिविर लगाकर 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जया देवी द्वारा किया गया।क्षेत्रीय विधायक ने कहा...

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए राज्यपाल ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में जनभवन में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा अपने-अपने संस्थानों से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया। यह बैठक...

अपर निदेशक ने मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में जिला सूचना कर्मियों को किया मार्गदर्शन

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।इसी...

प्रदेश राजस्व में रिकॉर्ड बढ़त, पूरे वित्तीय वर्ष में ₹10,228 करोड़ की वृद्धि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की नई ऊंचाइयों को छू रही है, जिसका स्पष्ट असर प्रदेश के राजस्व आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। वित्तीय अनुशासन, प्रभावी नीतियों और सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन के चलते न सिर्फ मार्च 2026 में राजस्व संग्रह में ₹1020 करोड़ से अधिक की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.