TN

TotaRam News

What's Hot

‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक में झलकी प्रदेश की विकास यात्रा

Table of Content

आगरा/लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद आगरा स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए देखा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक के विमोचन का उल्लेख करते हुए बताया कि पुस्तक में राज्य के व्यापक विकास और सतत समृद्धि की यात्रा को दर्शाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार के पिछले 9 वर्ष उत्तर प्रदेश और प्रदेश की जनता के लिए बेमिसाल रहे हैं। यह 9 वर्ष विकास, सुशासन और विश्वास के प्रतीक हैं, जिनमें हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ हुई है, जहां पहले हर जिले में माफिया का प्रभाव रहता था, वहीं अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं के माध्यम से हर जिले की पहचान और आर्थिक मजबूती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बन चुका है। प्रदेश में तेजी से एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेट्रो, फ्लाईओवर और जलमार्ग का विकास हुआ है, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिला है और निवेश के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान और शिक्षा—सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और उत्तर प्रदेश की एक नई पहचान स्थापित हुई है।
पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं, जिनमें 2 लाख 19 हजार पुलिसकर्मी शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण के तहत 1.75 लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी दी गई है तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 5 लाख बेटियों का विवाह संपन्न कराया गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, कैंसर संस्थान और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, वहीं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 1.36 लाख से अधिक विद्यालयों को संसाधनों से सुसज्जित किया गया है और ड्रॉपआउट दर को न्यूनतम स्तर पर लाया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में 16 एयरपोर्ट संचालित हैं तथा जेवर में देश का एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। सात शहरों में मेट्रो सेवा, रैपिड रेल और इनलैंड वाटरवे जैसी परियोजनाएं प्रदेश को नई दिशा दे रही हैं।

जीरो टॉलरेंस नीति से बढ़ा निवेश, उत्तर प्रदेश बना देश का रोल मॉडल

‘जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन’ की नीति के चलते उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है, जिसकी सराहना देश-विदेश के निवेशकों द्वारा की जा रही है। कृषि क्षेत्र में भी प्रदेश देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ की छवि से निकलकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 25 करोड़ जनता को एक परिवार मानकर कार्य किया है और हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और विश्वास का नया मॉडल बनकर उभरा है और आने वाले वर्षों में प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.