TN

TotaRam News

What's Hot

अपर निदेशक ने मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में जिला सूचना कर्मियों को किया मार्गदर्शन

Table of Content

लखनऊ। भारत सरकार द्वारा विकसित के आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों माध्यम से विभागीय कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हें दक्ष बनाया जाये, इस हेतु शासन के निर्देशनुसार 02 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक प्रदेश में मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में अपर निदेशक सूचना अरविन्द कुमार मिश्र ने जूम मीटिंग के माध्यम से जिला सूचना कार्यालयों के कार्मिकों को मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत आईगोट (IGOT) पोर्टल पर उपलब्ध पाठयक्रमों के प्रशिक्षण से संबंधित विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई ।
उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगोट (IGOT) कर्मयोगी प्लेटफार्म पर उपलब्ध पाठयक्रमों में से कम से कम 04 घंटे का प्रशिक्षण जिसमें Ai दक्ष कार्यक्रम के किन्ही 03 कार्यक्रम (IGOT) मार्केट प्लेस से कोई एक पाठयक्रम का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है।
अपर निदेशक सूचना ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि उनका प्रत्येक कार्मिक तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक रूप दक्ष होना चाहिए, ताकि वह आगमी परिवेश की चुनौतियों का सामना दृढ़ता एवं कर्मठता के साथ कर सके। उन्होने कहा कि आने वाला समय तकनीकी का होगा और तकनीक के आधार पर ही दायित्वों का निर्वहन सफलता पूर्वक किया जा सकेगा। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि हम तकनीकी एवं मनोविज्ञान रुप से पारंगत होकर आत्मनिर्भर बने और अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सके। इसी के तहत सरकार द्वारा अपने कार्मिकों की कार्यात्मक क्षमता, कार्यक्षेत्र एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए उन्हे दक्ष बनाये जाने हेतु आईगोट (IGOT) कर्मयोगी पर उपलब्ध पाठयक्रमों की व्यवस्था दी गई है, ताकि कार्मिक इन पाठयक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर तकनीकी तौर पर दक्ष होने के साथ-साथ कार्यक्षमता विकास का भी लाभ प्राप्त कर सके।
अपर निदेशक ने विभाग के कार्मिकों से कहा कि यह स्वर्णिम अवसर है कि सरकार द्वारा आईगोट पोर्टल (IGOT) के माध्यम से उपलब्ध कराये गये पाठयक्रमों को तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने आप को कर्मयोगी साबित करें। इस अवसर पर सहायक निदेशक चन्द्र विजय वर्मा, सहायक निदेशक अमित कुमार यादव, सूचना अधिकारी महेंद्र कुमार सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.