/ Nov 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

7 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे 5,142 करोड़ की ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का शिलान्यास

Table of Content

  • आगरा में विश्वस्तरीय टाउनशिप का शुभारंभ, 449.65 हेक्टेयर में विकसित होगा ‘ग्रेटर आगरा’
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
  • ‘ग्रेटर आगरा’ से बदलेगा शहर का स्वरूप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी 10 टाउनशिप
  • आगरा के विकास में मील का पत्थर बनेगी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह
  • परियोजना से बढ़ेगा रोजगार और शहरी विकास – उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

लखनऊ/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को आगरा जनपद में 5142 करोड़ रुपए की लागत वाली महत्वाकांक्षी ‘ग्रेटर आगरा’ योजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे तथा विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री वृंदावन में श्रीमद् जगतगुरु द्वाराचार्य श्री मलूकनाथ जी महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में भी सम्मिलित होंगे।

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ‘नए शहर प्रोत्साहन योजना’ एवं शहरी विस्तारीकरण के अंतर्गत ग्राम रायपुर एवं रहन कलां की लगभग 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 अत्याधुनिक आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएंगी। ‘ग्रेटर आगरा’ योजना के तहत विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी, जिसमें चौड़ी सड़कें, हरित पार्क, निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सहित सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह परियोजना आगरा के शहरी विकास को नई दिशा देने वाली सिद्ध होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अपराह्न लगभग 4:25 बजे एक्सप्रेसवे के समीप रायपुर-रहन कलां स्थित कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा। तत्पश्चात 4:30 बजे वे योजना का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत सायं लगभग 5:25 बजे उनका प्रस्थान प्रस्तावित है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद आगरा प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ‘ग्रेटर आगरा’ योजना जनपद के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई है तथा अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, हेलीपैड एवं जनसभा की व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दी जा रही यह ऐतिहासिक सौगात आगरा के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘ग्रेटर आगरा’ योजना से न केवल बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एलडीएः वेलनेस सिटी में 214 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 338 भूखण्ड

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुयी योजना के द्वितीय चरण की लॉटरी लखनऊ। एलडीए ने वेलनेस सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत भूमि देने वाले काश्तकारों को मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुये इस लॉटरी ड्रॉ में 214...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ICMR राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के गोल्डन जुबिली समारोह का किया उद्घाटन

मलेरिया उन्मूलन पर दिया जोर नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया लंबे समय से भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक...

Lucknow News: गोमती तट पर ‘योगी की पाती’ का आकर्षण, रंग दे बसंती मंच पर भक्ति गीतों पर झूमे युवा

गोमती तीरे उतरा ‘समूचा भारत’,आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी लखनऊ। गोमती तीरे 1090 चौराहे पर मंगलवार को ‘समूचा भारत’ उमड़ा और ‘योगी की पाती’ का अवलोकन किया। सभी ने 2017 के पश्चात ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में पहचान बनाने वाले नए उत्तर प्रदेश को अपने नजरिए से भी देखा। लोगों ने कैनवास पर अपने मनोभाव...

अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि, राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

मथुरा में केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मथुरा में श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस...

UP School Education: स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश, बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी और विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता पर जोर

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिए निर्देश लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों की गहन समीक्षा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.