TN

TotaRam News

What's Hot

विधायक ने किया 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ

Table of Content

  • अभियान के तहत 167 उच्च जोखिम वाले गांवों में लगेंगे निक्षय शिविर
  • कुल 524 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लिया लाभ
  • एआई आधारित हैंड होल्डिंग मशीन से हुए एक्स रे

लखनऊ। प्रदेश को टीबी मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा काकोरी ब्लॉक के गांव अमेठिया सलेमपुर के पंचायत भवन एवं मलिहाबाद ब्लॉक के कनार गांव के प्राथमिक विद्यालय में निक्षय शिविर लगाकर 100 दिवसीय टीबी अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जया देवी द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि 100 दिवसीय टीबी अभियान का उद्देश्य है कि गाँव-गाँव में टीबी की इलाज और जांच की सुविधा पहुँचें जिससे कि कोई भी मरीज छूट न जाए। उन्होंने मानस से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत राज्य से प्राप्त सूची के अनुसार जनपद के आठ ब्लॉक के 167 हाई रिस्क गांवों में रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाकर संभावित टीबी रोगियों का एक्सरे, एचआईवी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर उनका इलाज शुरू किया जाएगा और उन्हें निक्षय पोर्टल पर अंकित किया जाएगा। टीबी मुक्त जनपद के क्रम में जरूरी है कि जल्द से जल्द टीबी मरीजों की पहचान कर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही लोगों को लक्षणों, जांच और इलाज के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक हो सकती है बशर्ते नियमित इलाज लें। शिविर में लोगों को सभी जाँचें और सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार, वजन का कम होना, रात में पसीना आदि टीबी के प्रमुख लक्षण हैं | यदि यह लक्षण दिखाई दें तो छुपायें नहीं बल्कि स्वास्थ्य शिविर में आकर जांच कराएं | शिविरों में एआई बेस्ड हैंड होल्डिंग एक्सरे मशीन के माध्यम से त्वरित जांच हो रही है जिससे मरीजों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित हो रही है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.ए.के.सिंघल ने बताया कि इस अभियान के तहत सोमवार को काकोरी और मलिहाबाद में एक-एक तथा सरोजिनीनगर ब्लॉक के परवर पश्चिम तथा सहजनपुर गाँव मे 2-2 शिविर लागए गए। इन शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, बी.एम.आई, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड आदि के साथ साथ मौके पर ही डार्क रूम सहायक यदुवेन्द्र, धीरेन्द्र द्वारा सम्भावित मरीजों का एआई बेस्ड हैंड होल्डिंग एक्सरे मशीन दवरा एक्सरे किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि इन चार निक्षय शिविरों में कुल 524 लोगों के हीमोग्लोबिन , डायबिटीज, बॉडी मास इंडेक्स और बीपी की जांच हुई । इसके साथ ही टीबी के संभावित लक्षणों के आधार पर 290 लोगों का एआई आधारित हैंड होल्डिंग मशीन से एक्सरे किया गया , सभी स्वस्थ पाए गए । काकोरी में 102,मलिहाबाद में 28 और सरोजिनी नगर में 160 लोगों का एक्सरे किया गया ।इसके साथ ही काकोरी में दो लोगों, मलिहाबाद में छह और सरोजनीनगर में 15 लोगों के बलगम की जांच की गई ।
सीएचसी अधीक्षक काकोरी डॉ के.डी.मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत् ब्लॉक के 19 गांवों को चिन्हित किया गया है जहाँ निर्धारित तिथियों को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। अधीक्षक मलिहाबाद डॉ अशोक कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में 11 उच्च जोखिम वाले गांवों में निक्षय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

विधायक द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया

उद्घाटन समारोह में विधायक के अतिरिक्त दोनों गांव के ग्राम प्रधान, संबंधित क्षेत्र के सी एच ओ, विशेषज्ञ चिकित्सक,जिला पीपीएम को ऑर्डिनेटर राम जी वर्मा , एचईओ राजेश सिंह,टीबी यूनिट से सुजीत कुमार,विजय कुमार मौर्य, सुधीर अवस्थी, मनीष सिंह,अल्ताफ अनीस सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताएं एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही। सभी से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई |

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.