TN

TotaRam News

What's Hot

नरेन्द्र कश्यप ने की पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा, छात्रावासों में फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश

Table of Content

दिव्यांग पेंशन और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना की समीक्षा

लखनऊ। उ0प्र0 सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में आज विधान सभा स्थित कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री ने विगत दिवस लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेन्टर में अग्नि काण्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के समस्त पिछडा वर्ग एवं दिव्यांगजन छात्रावास में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम का आडिट कराने के साथ ही फायर सेफ्टी सिस्टम मानक व गुणवत्ता के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंत्री को अवगत कराया गया कि पिछड़े वर्ग हेतु शादी अनुदान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित लक्ष्य 105000 के सापेक्ष अब तक 5032 लोगों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन का भुगतान जुलाई के पहले सप्ताह में करने के स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश का भ्रमण कर प्रत्येक ज़िले में ऐसे दिव्यांगजनों को चिंहित किया जाए जिन्हें दिव्यांग पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है, उन्हें पेंशन दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और उचित निर्देश देते हुए कहा कि समस्त योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

मंत्री ने बताया कि उ0प्र0 सरकार समाज के पिछड़े वर्ग व दिव्यांगजन हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं लेकिन उचित प्रचार-प्रसार न होने के कारण इसका पूरा लाभ पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ट्यूटर व फेसबुक के अतिरिक्त अन्य सोशल मिडिया माध्यम से उचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक 03 माह की प्रगति से मंत्री को अवगत कराए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से 24..7 प्रसारित किया जाए ताकि समाज के पिछड़ा वर्ग में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा करते हुऐ मंत्री को प्रमुख सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि निःशुल्क मोटराइज़्ड ट्राईसाईकिल योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1125 मोटराइज़्ड ट्राईसाईकिल के भौतिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के अन्तर्गत बांदा व प्रपातगढ़ में 15, खीरी में 10, अयोध्या व मुज़फ्फरनगर में 06 तथा फतेहपुर में 01 अतिरिक्त मोटराइज़्ड ट्राईसाइकिल हेतु धनराशि की व्यवस्था की गयी है।

मंत्री ने बताया कि उ0प्र0 सरकार समाज के पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु कुछ नई योजनाएं ‘‘मुख्यमंत्री डिजिटल प्रशिक्षण योजना’, ‘मुख्यमंत्री छात्रावास निर्माण योजना’ एवं ‘मुख्यमंत्री तकनीकी दक्षता प्रशिक्षण योजना’ भी संचालित करने पर विचार कर रही है, जिसके लिए व्यय की मांग हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण राजेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अमित सिंह, के अतिरिक्त अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.