TN

TotaRam News

What's Hot

National Filariasis and Kala Azar Eradication Program: लखनऊ में स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रशिक्षण

Table of Content

लखनऊ। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय काला-जार उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से आए चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा कुल 60 प्रतिभागी उपस्थित रहे, साथ ही मेडिकल कालेज (RMLIMS एवं IIMSR) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर्स एवम् इंटर्न ने भी प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण में फाइलेरिया रोग के प्रबंधन हेतु रुग्णता प्रबंधन एवं उपचार (MMDP) पर विशेष जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने कहा कि फाइलेरिया और काला-जार जैसी बीमारियां आज भी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। इनसे बचाव के लिए जागरूकता, समय पर पहचान और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता वृद्धि में सहायक होते हैं तथा रोगियों के प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर और काला-जार बालू मक्खी से फैलता है, बचाव के लिए जागरूकता जरूरी: डॉ. रितु श्रीवास्तव

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रितु श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से तथा काला-जार बालू मक्खी के काटने से फैलता है। उन्होंने बताया कि काला-जार का पूर्ण इलाज संभव है, जबकि फाइलेरिया का केवल प्रबंधन किया जा सकता है। फाइलेरिया प्रभावित अंगों की नियमित साफ-सफाई और देखभाल से सूजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। इसके बचाव के लिए मच्छरों से सुरक्षा और सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान फाइलेरियारोधी दवा का सेवन आवश्यक है।
उन्होंने आगे बताया कि काला-जार मरीज मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में लगातार तीन वर्षों तक प्रत्येक छह माह पर इनडोर रेसिड्यूल स्प्रे (IRS) का छिड़काव किया जाता है। जनपद के त्रिवेणी नगर क्षेत्र में वर्ष 2024 में काला-जार का मरीज मिलने के बाद नियमित अंतराल पर छिड़काव एवं निगरानी की गई। घरों के 500 मीटर दायरे में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता गतिविधियां भी की गईं, जिसमें कोई नया मरीज नहीं पाया गया। इस वर्ष अप्रैल माह में भी क्षेत्र में छिड़काव एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया प्रभावित अंगों की देखभाल का प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण ने बताया कि फाइलेरिया से प्रभावित एवं दिव्यांगता की स्थिति में आए रोगियों को अब दिव्यांगता प्रमाणपत्र (Disability Certificate) प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला एवं नगर मलेरिया इकाई के सदस्य, पाथ, डब्ल्यू॰ एच॰ ओ॰ एवम् पी॰सी॰आई॰ के राज्य एवं जनपद स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.