/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

Table of Content

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था

लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा रहे।अपने संबोधन में मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि काशी विश्व के प्राचीनतम जीवंत शहरों में से एक है, जिसकी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहचान पूरी दुनिया में अद्वितीय है। इस गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी से सांसद बनने के बाद शहर में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सड़क, घाट, पर्यटन, आधारभूत संरचना तथा नागरिक सुविधाओं में व्यापक परिवर्तन आया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है। इसके साथ ही क्राउड मैनेजमेंट और सुगम आवागमन जैसी नई चुनौतियां भी सामने आई हैं, जिनका समाधान आधुनिक तकनीक, डेटा आधारित प्रबंधन और नवाचारों के माध्यम से किया जाना आवश्यक है।

मंत्री शर्मा ने कहा कि काशी की पहचान उसकी प्राचीन संस्कृति, संकरी गलियों और धार्मिक विरासत से है। इसलिए विकास का प्रत्येक मॉडल ऐसा होना चाहिए जो विरासत संरक्षण और आधुनिक नगरीय प्रबंधन के बीच संतुलन स्थापित करे। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों, स्मार्ट मोबिलिटी समाधानों और जनभागीदारी के माध्यम से काशी को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और सुगम शहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” जैसे कार्यक्रम विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और प्रशासन के बीच विचार-विमर्श का सशक्त मंच बनेंगे तथा इनके माध्यम से प्राप्त सुझाव भविष्य में काशी के भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सतत शहरी विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम तथा नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि बनारस की तंग गलियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों तथा लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए नए दृष्टिकोण और नवाचार आधारित समाधान अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा मॉडल विकसित किया जाना चाहिए जो विरासत संरक्षण, नागरिक सुविधा और आधुनिक शहरी प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Varanasi 84 Ghats Audio Tour: जयवीर सिंह ने लॉन्च किया GPS आधारित ऑडियो टूर, 15 भाषाओं में सुनें काशी के घाटों का इतिहास

तकनीक और नवाचार से समृद्ध होगा काशी का पर्यटन अनुभव- जयवीर सिंह वाराणसी/लखनऊ। काशी के घाटों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं को जानना अब पहले से कहीं आसान होगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए जीपीएस आधारित ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर’ तैयार की है। इसके जरिये वाराणसी के...

काशी देव दीपावली 2026: 21 लाख दीपों से जगमगाए वाराणसी के घाट, 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से दिखा शिव तांडव

दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने की महाआरती वाराणसी/लखनऊ। वाराणसी में देव दीपावली पर मंगलवार को आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा के घाटों से लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक 21 लाख दीपों की रोशनी ने काशी को जगमग कर दिया। गंगा के...

लखनऊ के करियर डेंटल कॉलेज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर सीडीई कार्यक्रम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आधुनिक डेंटल इम्प्लांट तकनीकों और मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव लखनऊ। करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग (Department of Prosthodontics) द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) – उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष...

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.