/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Varanasi 84 Ghats Audio Tour: जयवीर सिंह ने लॉन्च किया GPS आधारित ऑडियो टूर, 15 भाषाओं में सुनें काशी के घाटों का इतिहास

Table of Content

तकनीक और नवाचार से समृद्ध होगा काशी का पर्यटन अनुभव- जयवीर सिंह

वाराणसी/लखनऊ। काशी के घाटों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं को जानना अब पहले से कहीं आसान होगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए जीपीएस आधारित ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर’ तैयार की है। इसके जरिये वाराणसी के 84 घाटों की विशेषताओं और उनसे जुड़ी रोचक कहानियों को सुना जा सकेगा। यूपी टूरिज्म ऐप पर उपलब्ध यह सुविधा पर्यटकों को बिना किसी गाइड के अपनी सुविधानुसार घाटों का भ्रमण करने और काशी की विरासत को करीब से समझने का अवसर देगी। देव दीपावली-2026 के अवसर पर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जीपीएस आधारित ऑडियो बुक का शुभारंभ किया। 

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘इस डिजिटल पहल की खासियत इसकी जीपीएस तकनीक है। पर्यटक जैसे ही किसी घाट के नजदीक पहुंचेंगे, उससे जुड़ा ऑडियो स्वत: शुरू हो जाएगा। गंगा किनारे पैदल घूमते समय हो या नाव से घाटों का नजारा देखते हुए, हर पड़ाव पर संबंधित स्थल की जानकारी सुनने को मिलेगी। इससे भ्रमण का अनुभव अधिक रोचक और सहज बनेगा। पर्यटक ऑडियो बुक को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं, दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर काशी के घाटों की कहानियां सुनने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।’

15 भाषाओं में उपलब्ध, तस्वीरों के साथ मिलेगी जानकारी

देशी और विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑडियो बुक को 15 भाषाओं में तैयार किया गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई भाषाएं शामिल हैं। ऑडियो सुनने के साथ पर्यटक उसकी लिखित सामग्री भी पढ़ सकेंगे। संबंधित तस्वीरों के जरिये घाटों की विशेषताओं को और बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलेगा।

…जहां छोड़ा, वहीं से दोबारा शुरू कर सकेंगे भ्रमण

ऑडियो बुक में पर्यटकों की सुविधा के लिए कई उपयोगी फीचर भी जोड़े गए हैं। इसके माध्यम से वे अपनी यात्रा की प्रगति पर नजर रख सकेंगे और बीच में भ्रमण रोकने के बाद उसे उसी स्थान से दोबारा शुरू कर पाएंगे। ऐप पर रेटिंग और कमेंट के जरिये अपना अनुभव व सुझाव साझा करने का विकल्प भी दिया गया है।

ऐप कैसे करेगा काम?

जीपीएस आधारित ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर’ का लाभ उठाने के लिए पर्यटकों को सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या आईओएस मोबाइल पर यूपी टूरिज्म का आधिकारिक ऐप खोलना होगा। इसके बाद ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियोबुक-ऑडियो टूर’ सेक्शन में जाकर अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार पैदल भ्रमण (वॉकिंग टूर) या नाव भ्रमण (बोट टूर) का विकल्प चुन सकते हैं। जीपीएस आधारित अनुभव के लिए ‘स्टार्ट टूर एट लोकेशन’ विकल्प का चयन करना होगा। वहीं, ऑफलाइन या दूरस्थ स्थान से ऑडियो सुनने के लिए ‘इनेबल ऑफलाइन/रिमोट टूर’ विकल्प के जरिये ऑडियो टूर डाउनलोड किया जा सकता है। यह सुविधा यूपी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां पर्यटक अपनी पसंद की भाषा और टूर का चयन कर विभिन्न घाटों से जुड़ी जानकारी सुन सकते हैं।

तकनीक के जरिये दुनिया तक पहुंचेगी काशी की विरासत

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘पर्यटन विभाग की यह पहल काशी की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य केवल पर्यटकों को घाटों की जानकारी देने के साथ उनसे जुड़ी ऐतिहासिकता, धार्मिक परंपराओं और लोक मान्यताओं से भी परिचित कराना है। इससे श्रद्धालुओं, देशी-विदेशी सैलानियों, विद्यार्थियों और संस्कृति प्रेमियों को काशी को नए नजरिये से जानने का अवसर मिलेगा।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Varanasi 84 Ghats Audio Tour: जयवीर सिंह ने लॉन्च किया GPS आधारित ऑडियो टूर, 15 भाषाओं में सुनें काशी के घाटों का इतिहास

तकनीक और नवाचार से समृद्ध होगा काशी का पर्यटन अनुभव- जयवीर सिंह वाराणसी/लखनऊ। काशी के घाटों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं को जानना अब पहले से कहीं आसान होगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए जीपीएस आधारित ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर’ तैयार की है। इसके जरिये वाराणसी के...

काशी देव दीपावली 2026: 21 लाख दीपों से जगमगाए वाराणसी के घाट, 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से दिखा शिव तांडव

दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने की महाआरती वाराणसी/लखनऊ। वाराणसी में देव दीपावली पर मंगलवार को आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा के घाटों से लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक 21 लाख दीपों की रोशनी ने काशी को जगमग कर दिया। गंगा के...

लखनऊ के करियर डेंटल कॉलेज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर सीडीई कार्यक्रम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आधुनिक डेंटल इम्प्लांट तकनीकों और मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव लखनऊ। करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग (Department of Prosthodontics) द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) – उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष...

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.