TN

TotaRam News

What's Hot

Subhash Chandra Bose Bharat Sarovar Saharanpur: भारत का पहला मानचित्र आकार का सरोवर, इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट

Table of Content

डंपिंग ग्राउंड से देशभक्ति के प्रतीक तक, चकवाली गांव की पहल बनी पर्यटन आकर्षण

लखनऊ/सहारनपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर सहारनपुर के चकवाली गांव के लोगों ने ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ का निर्माण किया है। भारत के मानचित्र के आकार में विकसित यह देश का पहला अनूठा सरोवर है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित इस सरोवर को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 2.43 करोड़ रुपये की लागत से इको-टूरिज्म परियोजना के तहत विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परियोजना का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी

पर्यटन सुविधाओं से समृद्ध होगा ‘भारत सरोवर’

मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना के तहत कई आकर्षक विकास कार्य किए जा रहे हैं। परिसर में सुगम आवागमन के लिए आकर्षक पाथवे विकसित किए जा रहे हैं, वहीं सरोवर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था के लिए पत्थर की बेंच स्थापित की जा रही हैं। पर्यटकों के मार्गदर्शन हेतु आधुनिक साइनेज सिस्टम, विश्राम के लिए गज़ेबो, पूरे परिसर का विहंगम दृश्य देखने के लिए वॉचटावर, स्वच्छता सुविधाओं के लिए टॉयलेट ब्लॉक तथा स्थानीय व्यंजनों और अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता के लिए फ़ूड स्टॉल भी विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, व्यापक स्तर पर लैंडस्केपिंग और हरित बागवानी कार्यों के माध्यम से पूरे परिसर को प्राकृतिक सौंदर्य से सजाया जा रहा है, जिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सके। परियोजना के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष फाउंडेशन बेस का निर्माण भी किया जाएगा, जो इस अनूठे भारत सरोवर की देशभक्ति से ओतप्रोत पहचान को और सशक्त बनाएगा।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “सहारनपुर में पर्यटन गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में जिले में लगभग 4.60 लाख पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जो क्षेत्र की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को दर्शाता है। ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ जैसी अनूठी परियोजनाएं न केवल लोगों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेंगी, बल्कि देशभर से पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी। यह पहल सहारनपुर की पर्यटन पहचान को नई मजबूती प्रदान करेगी और जिले को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

ग्रामीणों में खुशी की लहर

परियोजना को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए चकवाली गांव के निवासी नकूल चौधरी ने बताया कि यह तालाब कभी उपेक्षा के कारण धीरे-धीरे डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया था, लेकिन गांववासियों के सामूहिक प्रयासों और संकल्प ने इसे एक अनूठी पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज यह सरोवर देशभक्ति, जनभागीदारी और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक बनकर उभर रहा है। भारत के मानचित्र के आकार में विकसित इस सरोवर की लंबाई लगभग 32 मीटर तथा चौड़ाई 29 मीटर है, जो इसे देश के सबसे विशिष्ट जलाशयों में शामिल करता है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह स्थल एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उनका अनुमान है कि पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से गांव को प्रतिमाह लगभग 50 हजार से 60 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Subhash Chandra Bose Bharat Sarovar Saharanpur: भारत का पहला मानचित्र आकार का सरोवर, इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट

डंपिंग ग्राउंड से देशभक्ति के प्रतीक तक, चकवाली गांव की पहल बनी पर्यटन आकर्षण लखनऊ/सहारनपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर सहारनपुर के चकवाली गांव के लोगों ने ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ का निर्माण किया है। भारत के मानचित्र के आकार में विकसित यह देश का पहला अनूठा सरोवर...

BRICS Urbanisation Forum 2026: भारत की अध्यक्षता में 13वां फोरम नई दिल्ली में हुआ शुभारंभ

समावेशी एवं लचीले शहरी भविष्य पर ब्रिक्स मंत्रियों ने किया विचार-विमर्श नई दिल्ली। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 13वें ब्रिक्स शहरीकरण फोरम का आज नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने औपचारिक उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस...

हरिद्वार में Indian Pharmacopoeia IP 2026 पर वैज्ञानिक सम्मेलन, दवा गुणवत्ता मानकों पर जोर

IPC का फार्मा गुणवत्ता सुधार पर जोर, हितधारकों की भागीदारी बढ़ी Totaram.news. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था, भारतीय भेषज संहिता आयोग (आईपीसी) ने देवभूमि फार्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एडीपीआई) और उत्तराखंड के संबद्ध फार्मास्युटिकल विनिर्माण संघों के सहयोग से हरिद्वार में भारतीय फार्माकोपिया (आईपी) 2026 “फार्माकोपिया मानकों और...

उत्तर प्रदेश Flood Mock Drill 2026: 44 जिलों की 118 तहसीलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास आयोजित

बाढ़ आपदा तैयारी का बड़ा अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित लखनऊ। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से आज 11 जून, 2026 को प्रदेश के 44 बाढ़ संभावित जनपदों की 118 तहसीलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य बाढ़...

UP Revenue Department: जनता को न लगाने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर, सुरेंद्र दिलेर ने दिए निर्देश

योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति पर की समीक्षा लखनऊ। प्रदेश में राजस्व विभाग को अधिक प्रभाव और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एनेक्सी भवन में राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यमंत्री (राजस्व) सुरेंद्र दिलेर ने की। इस दौरान विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.