TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. मनसुख मांडविया और रक्षा खडसे श्रीनगर में खेल एवं युवा मंत्रियों के चिंतन शिविर का नेतृत्व करेंगे

Table of Content

डेस्क। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय कल 24 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे इस शिविर का नेतृत्व करेंगी।
चिंतन शिविर संरचित विचार-विमर्श का उच्च स्तरीय मंच होगा, जिसका उद्देश्य केंद्र-राज्य सहयोग, नीतिगत सामंजस्य और संस्थागत समन्वय द्वारा खेल प्रशासन और युवा विकास संरचना को सुदृढ़ बनाना है। शिविर में मंत्रालय के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता, जिनमें युवा कार्यक्रम सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल, युवा कार्यक्रम अपर सचिव नितेश कुमार मिश्रा और खेल सचिव हरि रंजन राव शामिल हैं। साथ ही इसमें खेलो इंडिया, फिट इंडिया, माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना – एनएसएस जैसी प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।
इस उच्च स्तरीय विमर्श में देश के खेल तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा। इसमें खेलो इंडिया मिशन के तहत पदक रणनीति और खिलाड़ी विकास के उपायों पर केंद्रित चर्चा, प्रस्तावित खेलो भारत नीति द्वारा केंद्र-राज्य तालमेल बढ़ाने और प्रतिभा पहचान एवं जमीनी स्तर पर खेल विकास प्रणालियों पर बातचीत प्रस्तावित है। खेल प्रशासन, स्वच्छ एवं सुरक्षित खेल को बढ़ावा देने और सुदृढ़ खेल सामग्री निर्माण तंत्र विकसित करने से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। शिविर में निरंतरता, उत्तरदायित्व और प्रत्यक्ष परिणाम सुनिश्चित करने के लिए पिछले सत्रों की कार्रवाई रिपोर्ट की भी समीक्षा की जाएगी।
खेलों के साथ ही, शिविर में युवा मामलों पर व्यापक विमर्श होगा, जिसमें सहभागिता बढ़ाने, कार्यान्वयन ढांचे में सुधार और संस्थागत प्रभाव मजबूत बनाने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बातचीत में वार्षिक कार्य योजना 2026-27, जमीनी स्तर पर युवा क्लबों को व्यवस्थागत मजबूती देना और माय भारत पोर्टल द्वारा डिजिटल सहभागिता बढ़ाना शामिल होगा। लक्षित समूह तक पहुंच और दक्षता में सुधार के लिए माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बीच समन्वय बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसमें निर्धारित राशि प्रवाह तंत्र और कार्यक्रम तालमेल शामिल हैं। नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा, अनुभवात्मक शिक्षा और नशा मुक्ति अभियान जैसी युवा-नेतृत्व संबंधी प्रमुख पहल पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
तीन दिवसीय कार्यक्रम “संवाद से समाधान”, “समाधान से संकल्प” और “आत्मावलोकन” के विषयगत ढांचे पर संरचित किया गया है, जिससे संवाद, आपसी संपर्क से ज्ञान और कार्रवाई-उन्मुख परिणाम हासिल हों। इन सत्रों में मुख्य संबोधन, मंत्रालय के अधिकारियों और राज्यों की प्रस्तुतियां, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान, विषय केंद्रित चर्चाएं और विषयगत समूह कार्य शामिल होंगे। सहयोगात्मक नीति प्रयोगशालाएं (मिलकर नीतिगत समस्याओं का समाधान) और प्रतिपुष्टि सत्र-समाधान और कार्यान्वयन योजनाओं को सुगम बनाएंगे। विचार-विमर्श का वास्तविक समय में अभिलेखीकरण किया जाएगा, जिससे कार्रवाई योग्य परिणाम प्राप्त होंगे।
इस शिविर में समग्र सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें योग सत्र, फिट इंडिया साइक्लोथॉन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही इसमें भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच अनौपचारिक परामर्श का अवसर भी मिलेगा।
इस चिंतन शिविर को सहकारी संघवाद मजबूत बनाने, हितपक्षों के बीच समन्वय बढ़ाने और खेल एवं युवा विकास दोनों ही क्षेत्रों में कार्यक्रम प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संभावना है कि इसके परिणाम भविष्य की नीतिगत दिशा तय करेंगे और विकसित भारत@2047 की दृष्टि योजना के अनुरूप सशक्त और सक्रिय युवा आधार के साथ ही मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करने में लाभकारी होंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.