TN

TotaRam News

What's Hot

Run to Meditate 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले कोलकाता में आयोजित हुई भव्य योग दौड़

Table of Content

Totaram.news. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 से पहले, कोलकाता में “दौड़ से ध्यान 2026 – गति से स्थिरता तक” में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, यह स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक अनूठी पहल है, जो स्वास्थ्य, स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और समग्र कल्याण के मूल मूल्यों को एक साथ लाती है।

इस अवसर पर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी और आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज सुबह कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय से ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग तक ‘दौड़ से ध्यान 2026’ मैराथन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के बाद राइटर्स बिल्डिंग में योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा दिया गया।

लिएंडर पेस ने बढ़ाया योग कार्यक्रम का उत्साह

इस कार्यक्रम में मंत्री इंद्रनील खान, अग्निमित्रा पॉल और तापस रॉय; विधायक बिजय ओझा; पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल; आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा; और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के भी योग सत्र में शामिल होने से उत्साहपूर्ण वातावरण और समारोह में व्यापक जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिला।

इस पहल के अंतर्गत, कोलकाता के 11 स्थानों पर एक साथ 2 किलोमीटर की योग दौड़ का आयोजन किया गया , जिसका उद्देश्य नागरिकों को योग को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौड़ में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और ऊर्जावान गतिविधि से लेकर ध्यान और एकाग्रता की यात्रा को दर्शाया गया।

योग रन का आयोजन पीएसी टेंट मैदान, इलियट पार्क, आरएसएम स्क्वायर (सेंट्रल), ताला पार्क (बेलगछिया), सुभाष सरोबार (बेलियाघाटा), कैप्टन भेरी (ईएम बाईपास), गोलपार्क (विवेकानंद पार्क), गीतांजलि स्टेडियम (कस्बा), केएफआर ग्राउंड (बेहाला), संघमित्रा स्कूल प्लेग्राउंड (वेस्ट पोर्ट), और चांदीपुरा रंगसारा ग्राउंड (भांगर) सहित प्रमुख स्थलों पर किया गया।

यह आयोजन पश्चिम बंगाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला का एक हिस्सा था , जिसका उद्देश्य योग में जनभागीदारी और जागरूकता को मजबूत बनाने के साथ-साथ “दौड़ से ध्यान” का संदेश योग के सार को दर्शाता है और गति को स्थिरता में, अनुशासन को संतुलन में और सामूहिक प्रयास को समग्र कल्याण की ओर एक यात्रा में परिवर्तित करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.