TN

TotaRam News

What's Hot

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की 52वीं पुण्यतिथि एवं उनकी कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ के समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता की। 24 अप्रैल से शुरू हुए इस तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीयता की चेतना को और अधिक सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीसरे दिन स्वराज्य चेतना के पुरोधा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के प्रेरक जीवन संघर्षों को जीवंत करती नाट्य प्रस्तुति ‘लोकमान्य तिलक’ का मंचन किया गया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की दस कालजयी कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका ‘अटल स्वरांजलि’ की प्रस्तुति अत्यंत हृदयस्पर्शी और प्रेरणादायक रही, जिसने दर्शकों को राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।
इस भव्य समापन समारोह में उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना, प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, साहित्यकार और कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने ‘दिनकर’ जी के साहित्यिक योगदान और रश्मिरथी के गौरवशाली 75 वर्षों का उत्सव मनाया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.