TN

TotaRam News

What's Hot

Sikkim University Convocation 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छात्रों को दिया विकसित भारत का संदेश

Table of Content

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की जैविक राज्य की सराहना

Totaram.news. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज (27 मई, 2026) गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और जैव विविधता के कारण एक विशिष्ट पहचान रखता है। हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल, कंचनजंगा, सिक्किम के लिए प्रकृति का एक अमूल्य उपहार है। सिक्किम के लोग इस चोटी को अपनी रक्षा करने वाली देवी रूप में पूजते हैं। उनमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति उत्‍तरदायित्व की गहरी भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सिक्किम के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि वर्ष 2016 में यह भारत का पहला पूर्णतः जैविक राज्य बना। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि सिक्किम ने यह सिद्ध कर दिया है कि विकास और प्रकृति का संरक्षण सचमुच साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और पर्यावरण की रक्षा करने जैसी पहल से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास की स्वच्छता के साथ-साथ प्रकृति और समाज के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाए, तो देश तेजी से प्रगति कर सकता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी देशवासियों, विशेष रूप से सिक्किम के लोगों के लिए गर्व की बात है कि सिक्किम अब पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सिक्किम की सरकार और वहां के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की समावेशी प्रगति के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास अनिवार्य है। इस क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है। उन्होंने सिक्किम विश्वविद्यालय के छात्रों से—जो सिक्किम के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी आते हैं—आग्रह किया कि वे एक दूसरे के संपर्क में रहें और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने की सामूहिक भावना के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता और समर्पण के जरिए वे समाज के वंचित वर्गों के लोगों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं। ऐसा करके, वे समावेशी विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि सिक्किम विश्वविद्यालय पर शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र होने के अलावा, इस क्षेत्र की भाषा, संस्कृति और पर्यावरण को संरक्षित करने का विशेष उत्‍तरदायित्‍व है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस विश्वविद्यालय ने आधुनिक शिक्षा को स्थानीय परंपराओं, पर्यावरणीय चेतना और सामाजिक दायित्व के साथ एकीकृ‍त किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने का यही सही मार्ग है।
राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा आत्मनिर्भरता के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे शिक्षा के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाएं और देश एवं समाज की बेहतरी के लिए कार्य करें। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि वे अपनी स्‍वयं की क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें; दूसरों के अनुभवों और ज्ञान से सीखें; अकेले रहकर नहीं, बल्कि सहयोग के माध्यम से प्रगति हासिल करें; और अपने अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक, दोनों प्रकार के लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक कार्यनीति बनाएं। उन्होंने कहा कि हम वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र दक्षता, समता और संधारणीयता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने चुने हुए क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। इससे पहले, राष्ट्रपति ने गंगटोक, सिक्किम में ‘आमा दिदी बहिनी बस सेवा’ – महिलाओं के लिए पिंक बसें, और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए संसाधन पुनर्प्राप्ति वाहन को हरी झंडी दिखाई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.