/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

मेघालय के उमरोई में संपन्न हुआ बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’, 13 देशों ने लिया हिस्सा

Table of Content

72 घंटे के युद्धाभ्यास के साथ मेघालय में संपन्न हुआ बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास

Totaram.news. मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में आयोजित बहुपक्षीय अभ्यास ‘प्रगति 2026’ का प्रथम आयोजन 72 घंटे के परीक्षण अभ्यास के साथ संपन्न हुआ। इसमें भाग लेने वाले सशस्त्र बलों की परस्पर सहयोग क्षमता, आपसी विश्वास और साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में 13 मित्र देशों के छह उप प्रमुखों और 40 से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सभी प्रतिभागी देशों के गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की।

प्रगति का पूरा नाम है हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारी। इस अभ्यास में भारत, भूटान, कंबोडिया, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका, वियतनाम, इंडोनेशिया और लाओस के 400 से अधिक सैनिक एक साथ आए। यह अभ्यास समानता, मित्रता और आपसी सम्मान की भावना से आयोजित किया गया था, जिसने क्षेत्रीय साझेदारों को अनुभव साझा करने, सर्वोत्तम विधियों को अपनाने और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-पहाड़ी और जंगली इलाकों में आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाना था। व्याख्यानों, प्रदर्शनों, अभ्यासों और विशेष कौशलों के माध्यम से व्यापक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, प्रतिभागियों ने 72 घंटे का परीक्षण अभ्यास किया, जिसने प्रशिक्षण के परिणामों को सुदृढ़ किया और अभ्यास के दौरान प्राप्त परिचालन तालमेल को प्रदर्शित किया।

इस प्रशिक्षण में चट्टानों पर निशान बनाना, घात लगाकर हमला करने और जवाबी हमले का अभ्यास, रेंगना, जंगल में गोलीबारी, कमरे और बस में घुसपैठ, गुप्त विस्फोट उपकरणों का पता लगाना, घायलों को निकालना और अन्य विशिष्ट कौशल सहित कई प्रकार की गतिविधियां शामिल थीं। प्रतिभागी देशों के सैन्य कर्मियों से बनी मिश्रित टीमों ने एक साथ प्रशिक्षण लिया, जिससे अंतर-संचालनीयता, क्षमता निर्माण और आपसी विश्वास को बढ़ावा मिला।

इस अभ्यास की एक प्रमुख विशेषता सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित सौहार्द और सैनिक एकजुटता की भावना थी। सभी सैन्य कर्मियों ने कठिन प्रशिक्षण परिस्थितियों में एक साथ मिलकर काम किया, जिससे विभिन्न देशों की सशस्त्र सेनाओं को जोड़ने वाली साझा सैनिक भावना और भी मजबूत हुई। इस अभ्यास ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अनौपचारिक बातचीत के अवसर भी प्रदान किए, जिससे पेशेवर और व्यक्तिगत संबंधों को और भी मजबूती मिली।

इस अभ्यास के अंतर्गत, भारतीय सेना ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से भागीदार देशों के लिए रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। भारतीय सेना के आर्मी डिज़ाइन ब्यूरो और फिक्की ने भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा विकसित अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा उपकरणों और विशिष्ट तकनीकों की प्रदर्शनी में सहयोग दिया, जबकि भारतीय सेना ने वर्तमान में उपयोग किये जा रहे कुछ चुनिंदा नई पीढ़ी के उपकरणों का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा डिज़ाइन, विकास और विनिर्माण क्षमताओं को उजागर किया और उद्योग की भागीदारी, सहयोग एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के माध्यम से रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

अभ्यास के दौरान, सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भाग देशों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन वार्ताओं से आपसी समझ बढ़ी और प्रतिभागी सेनाओं के बीच सैन्य संबंध मजबूत हुए।

प्रगति अभ्यास 2026 ने सहभागी देशों के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने, सामूहिक तत्परता को मजबूत करने और आपसी विश्वास को गहरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रगति अभ्यास के इस पहले आयोजन ने शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित क्षेत्र के लिए प्रयासरत समान विचारधारा वाले देशों के लिए एक मजबूत नींव रखी है; और यह अभ्यास भविष्य में किए जाने वाले आयोजनों का अग्रगामी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.