TN

TotaRam News

What's Hot

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने मुंबई में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

Table of Content

भारतीय नौसेना: वाइस एडमिरल संजय वात्सायन बने पश्चिमी नौसेना कमान के नए प्रमुख

Totaram.news. वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने 30 मई 2026 को मुंबई में आयोजित एक औपचारिक परेड में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, उन्होंने नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर गौरव स्तम्भ, नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला पुणे के पूर्व छात्र, फ्लैग ऑफिसर को 01 जनवरी 1988 को भारतीय नौसेना में नियुक्‍त किया गया था। तोप और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ के तौर पर, तीन दशकों से अधिक के अपने विशिष्ट नौसेना करियर के दौरान, उन्होंने समुद्र और ज़मीन पर कमांड, परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन किया है।

फ्लैग ऑफिसर ने विभिन्न फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिसमें तटरक्षक पोत सी-05, मिसाइल पोत आईएनएस विभूति और नाशक, मिसाइल युद्धपोत आईएनएस कुठार तथा गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री की कमान संभालना भी शामिल है। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नौसेना युद्ध महाविद्यालय, गोवा और प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के स्नातक, फ्लैग ऑफिसर ने प्रमुख रणनीतिक और नीति-उन्मुख स्टाफ भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने नौसेना मुख्यालय में कार्मिक और योजना निदेशालयों में स्टाफ संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है, जिसमें ‘फ्लैग रैंक’ पर पदोन्नति के बाद ‘सहायक नौसेना प्रमुख (नीति और योजना)’ का पद भी शामिल है। इसके बाद, उन्होंने भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की कमान संभाली और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के उप-कमांडेंट तथा पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (डीसीआईडीएस) में ऑपरेशन्‍स और डीसीआईडीएस (नीति, योजनाएं और सेना के विकास) के उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशनों के समन्वय, एकीकरण और संयुक्तता को बढ़ाने, सेना के विकास तथा तीनों सेनाओं में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने से पहले वे नौसेना स्टाफ के 47वें वाइस चीफ थे और भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की तैयारियों के लिए उत्तरदायी थे। उन्‍हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और नौ सेना पदक से सम्मानित किया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.