TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव के सम्मान में विदाई समारोह, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दी विदाई

Table of Content

31 मई को सेवानिवृत्त होंगे डॉ. महेंद्र देव

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज पार्क रोड स्थित शिविर कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने डॉ. महेंद्र देव के लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अनेक नवाचारों एवं सुधारात्मक पहलों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया, जिससे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि डॉ. महेन्द्र देव ने शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों के निस्तारण में सदैव तत्परता एवं गंभीरता के साथ कार्य किया। उन्होंने डॉ. महेन्द्र देव के स्वस्थ, सक्रिय एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि उनका अनुभव भविष्य में भी शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि महेन्द्र देव समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनसे विभागीय कार्यों को गति मिली। उन्होंने डॉ. देव के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. महेंद्र देव को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। इस दौरान डॉ. महेंद्र देव ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभागीय सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि टीम भावना और समर्पण के साथ कार्य करने से ही किसी भी संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशेष सचिव माध्यमिक केके गुप्ता, निदेशक बेसिक शिक्षा प्रताप सिंह बघेल, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुरेंद्र तिवारी, अजय कुमार द्विवेदी, यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह, अपर निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक वीके पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.