TN

TotaRam News

What's Hot

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून 2026 से राष्ट्रव्यापी समारोह शुरू – स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा आयोजन

Table of Content

Totaram.news. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय – कल 9 जून, 2026 से पीएमएसएमए के दस वर्ष एक दशक की देखभाल समारोह राष्ट्रव्यापी स्तर पर आरंभ करेगा। यह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल कार्यान्वयन के एक दशक को चिन्हित करता है। भारत की प्रमुख पहल में से एक इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षित गर्भ अवस्था और स्वस्थ मातृत्व सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को पीएमएसएमए के तहत उपलब्ध नौ सुनिश्चित निशुल्क सेवाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करने और समय पर गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल के महत्व को बढ़ावा देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जागरूकता अभियान तथा किसी संगठन, संस्था या समुदाय द्वारा लोगों तक सीधे पहुंचने के सुनियोजित प्रयास संबंधी आउटरीच गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत देश भर में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इस योजना के एक दशक की सेवा को प्रदर्शित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 75 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का और एक 5 रुपये मूल्य का डाक टिकट जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 9 जून, 2016 को शुभारंभ की गई इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को हर महीने 9 तारीख को निशुल्क, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल (एंटीनेटल केयर) सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इससे पिछले एक दशक में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल परिदृश्य में सुखद बदलाव आया है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की उत्कृष्टता के एक दशक (2016 से 2026), भारत सरकार की प्रजनन, मातृ, नवजात, बाल और किशोर स्वास्थ्य नीति के तहत निरंतर देखभाल दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो प्रसवपूर्व देखभाल की गुणवत्तापूर्ण, व्यापकता, निदान और परामर्श सेवाओं में बदलाव को समर्पित है। इससे करोड़ों परिवार लाभान्वित हुए हैं और देश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूरत सेप्टिक टैंक हादसा: 4 श्रमिकों की मौत पर NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

सूरत हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 7 जून 2026 को गुजरात के सूरत जिले में एक आभूषण बनाने वाली इकाई में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार श्रमिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा...

पीएम मोदी करेंगे नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता

‘विकसित भारत 2047’ पर होगा मंथन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप विकसित भारत के लक्ष्य के अंतर्गत इस वर्ष का विषय ‘2047 तक विकसित...

भारतीय रेल देशभर के रेलवे स्टेशनों पर करेगी फायर सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम Totaram.news. रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल देशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगी। इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों और...

लखनऊ काकोरी गौशाला में वृहद गो संरक्षण कार्यक्रम, धर्मपाल सिंह ने गौसेवा पर दिया संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां काकोरी के किशन तेज खेड़ा स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन कर उनका...

युवा संगम चरण-6: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने किया हरियाणा और NIT कुरुक्षेत्र का दौरा

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल Totaram.news. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) पहल के तहत ‘युवा संगम चरण-VI’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.