TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर बनेंगे वैदिक थीम तोरण द्वार

Table of Content

‘नागर शैली’ के भव्य तोरण द्वारों से सजेगा नैमिषारण्य, बढ़ेगा आध्यात्मिक आकर्षण

लखनऊ/सीतापुर। नैमिषारण्य की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर वैदिक थीम पर आधारित भव्य तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। लगभग 3.25 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए पहली किश्त के रूप में 2.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह तोरण द्वार केवल प्रवेश द्वार नहीं होंगे, बल्कि नैमिषारण्य की आध्यात्मिक गरिमा और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में स्थापित किए जाएंगे।

‘नागर शैली’ में बनाए जा रहे तोरण द्वार

परियोजना के तहत नैमिष तीर्थ क्षेत्र तक पहुंचने के लिए दो प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। पहला तोरण द्वार लखनऊ लिंक रोड पर और दूसरा सीतापुर लिंक रोड पर बनाया जाएगा। दोनों द्वारों का डिजाइन भारतीय मंदिर वास्तुकला की पारंपरिक ‘नागर शैली’ पर आधारित होगा। इसकी विशेषता बारीक नक्काशी, ऊर्ध्वाधर संरचना, पवित्र ज्यामिति और ऐतिहासिक मंदिरों जैसी स्थापत्य शैली होगी। डिजाइन में वैदिक वास्तुकला के तत्वों और स्थानीय सांस्कृतिक स्वरूप का विशेष समावेश किया गया है, ताकि यह निर्माण धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक बन सके।

पारंपरिक वास्तुकला का प्रतीक बनेंगे तोरण द्वार

इन तोरण द्वारों को लाल बलुआ पत्थर जैसी फिनिश में तैयार किया जाएगा, जो भारतीय धार्मिक स्थापत्य में ऐतिहासिक रूप से प्रयोग की जाने वाली प्रमुख सामग्री मानी जाती है। इसका मिट्टी जैसा प्राकृतिक रंग पूरे परिसर को आध्यात्मिक और पारंपरिक स्वरूप प्रदान करेगा। द्वारों को ऊंचे चौकोर चबूतरे पर बनाया जाएगा, जिसमें परतदार मोल्डिंग और सजावटी पट्टियों का प्रयोग होगा। इससे संरचना की भव्यता और दृश्य आकर्षण और अधिक बढ़ेगा। इसके अलावा द्वारों के मुखौटे पर धंसे हुए पैनल, पतले स्तंभ, नक्काशीदार डिजाइन और मंदिर के गर्भगृह जैसे ताखे भी बनाए जाएंगे, जो इसकी धार्मिक पहचान को और सशक्त करेंगे।

परियोजना में नागर शैली की सबसे खास पहचान मानी जाने वाली सीढ़ीदार पिरामिडनुमा छत और शिखर का भी विशेष ध्यान रखा गया है। द्वार के ऊपरी हिस्से में पत्थर की क्षैतिज पट्टियों के साथ उभरा हुआ छज्जा बनाया जाएगा, जिसे नक्काशीदार ब्रैकेट का सहारा मिलेगा। इसके ऊपर रेखा शैली का छोटा शिखर और पारंपरिक कलश स्थापित किया जाएगा, जो पवित्रता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। पूरी संरचना इस तरह तैयार की जाएगी कि दूर से ही श्रद्धालुओं को नैमिषारण्य की दिव्यता और महत्व का एहसास हो सके।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, इस परियोजना की रूपरेखा में शहरी और प्राकृतिक परिवेश का भी विशेष ध्यान रखा गया है। तोरण द्वारों को सड़क से पर्याप्त दूरी पर स्थापित किया जाएगा, ताकि उनकी भव्यता दूर से दिखाई दे सके और श्रद्धालु सहज रूप से उनके प्रति आस्था व्यक्त कर सकें। चारों ओर हरियाली और खुले वातावरण के बीच यह संरचना एक सांस्कृतिक लैंडमार्क के रूप में विकसित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तोरण द्वार भविष्य में नैमिषारण्य की नई पहचान बनेंगे और वैदिक संस्कृति, भारतीय वास्तुकला तथा आध्यात्मिक पर्यटन के अद्भुत संगम के रूप में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे।

उन्होंने बताया यह परियोजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नैमिषारण्य को एक मजबूत सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान देना भी है। वर्तमान में इस तीर्थ क्षेत्र के प्रवेश मार्गों पर कोई विशेष पहचान चिन्ह नहीं है। ऐसे में ये भव्य तोरण द्वार श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक स्वागत द्वार का कार्य करेंगे। साथ ही यह निर्माण धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय व्यापार, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। विभाग का मानना है कि यह परियोजना आने वाले समय में नैमिषारण्य को देश के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों में और अधिक प्रतिष्ठा दिलाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.