/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार

Table of Content

विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा देने पर जोर

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने शनिवार को ‘एजुकेशन एंड करियर फेयर 2026’ कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को नई शिक्षा नीति, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2047 के अनुरूप “विकसित भारत” के लक्ष्य को लेकर देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और सरकार का प्रयास है कि हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सही दिशा प्राप्त हो, जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा पर किया गया व्यय कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव होती है।

मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं। पहले की तुलना में अब शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं और सरकारी विद्यालयों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले जहां सरकारी स्कूलों को लेकर झिझक थी, वहीं अब स्थिति बदल रही है और अभिभावकों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का प्रयास है कि शिक्षा को राजनीति का माध्यम न बनने दिया जाए, बल्कि इसे केवल और केवल बच्चों के भविष्य निर्माण का साधन बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने समाज से भी अपील की कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के साथ सहभागिता कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। मंत्री ने बताया कि एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम को लागू किया गया है तथा शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए संरचनात्मक बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के परिणाम विभिन्न सर्वेक्षणों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक छात्र को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.