TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: इन्दौराबाग सीएचसी में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर

Table of Content

पॉश अधिनियम और महिला अधिकारों की दी गई जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ मलखान सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इन्दौराबाग, तहसील बख्शी का तालाब में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निर्देशन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने किया।

शिविर में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 यानी पॉश अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वच्छता तथा सैनिटरी नैपकिन से संबंधित कानूनी अधिकारों पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

शिविर का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक अनीता विश्वकर्मा एवं कुसुम कश्यप द्वारा किया गया। उपस्थित आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और अन्य महिला प्रतिभागियों को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की भूमिका, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा महिलाओं को प्राप्त कानूनी संरक्षण एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए मासिक धर्म स्वच्छता और सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित एवं नियमित उपयोग के महत्व पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवक अनीता विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभाव-मुक्त कार्यस्थल उपलब्ध कराना प्रत्येक संस्था का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग होंगी और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के कानून द्वारा प्रदत्त उपायों का उपयोग कर सकेंगी। उन्होंने सभी से महिला सम्मान एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। शिविर में कविता एआरओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी, प्रतिष्ठा जनसाहस एनजीओ के प्रतिनिधि, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.