TN

TotaRam News

What's Hot

मिर्जापुर: विधिक सहायता एवं सशक्तिकरण शिविर में लोक अदालत, आवास योजना और चिकित्सा शिविर का आयोजन

Table of Content

42 वादों का निस्तारण, 09 वादविहीन ग्रामों के प्रधान सम्मानित

मिर्जापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, उच्चतम न्यायालय के संरक्षण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्जापुर के सहयोग से शुक्रवार को जनपद मिर्जापुर में एक विधिक सहायता एवं सशक्तिकरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों में निवास कर रहे अनुसूचित जनजाति, वनवासी व अन्य विशेष श्रेणी के ऐसे समुदाय, जो वन विभाग एवं प्रशासन के साथ वर्षों से अपनी आजीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं, को मुख्य धारा से जोड़ना एवं उनके मूलभूत अधिकारों को संरक्षित करना है। इस पहल की शुरुआत सर्वप्रथम जनपद बिजनौर से की गई थी, जहाँ 01 जुलाई, 2026 को शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर का आयोजन हलिया ब्लॉक परिसर, हलिया, मिर्जापुर में किया गया, जिसमें डॉ. (श्रीमती) मनु कालिया, सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, अनुपम कुमार, जिला न्यायाधीश मिर्जापुर, पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी, राहुल सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आनंद कुमार-द्वितीय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक, विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, आरुषि मिश्रा, संभागीय वनाधिकारी, डॉ. कृति कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विजय कुमार त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी तथा विशाल कुमार शर्मा, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर एक विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया गया, जिसमें पक्षकारों के मध्य समझौते के आधार पर 42 वादों का निस्तारण किया गया।

शिविर में जनपद मिर्जापुर के वादविहीन 09 ग्रामों—तेन्दुआ खुर्द, तेन्दुआ कला, झेलमपुर, रामपुर देवदीन, चतुर्भुजा, पुंखरौर, गलरिया, बबुरा कला, गड़बड़ा गोकुल—के ग्राम प्रधानों को उनके सहयोग हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों को बताईं, जिनके समाधान हेतु अधिकारियों ने आश्वस्त किया और कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर 07 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चाबी वितरण किया गया तथा 06 लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय घरौनी का वितरण किया गया। सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया द्वारा 02 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा 06 कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया गया। विशेष जनगणना पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 बीएलओ को पुरस्कृत किया गया। शिविर में बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं ने अत्यधिक संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें आवश्यक चिकित्सीय उपकरणों एवं दवाइयों सहित डॉ. अमर बहादुर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. योगेश गोयल, फिजीशियन, डॉ. रीना सिंह, महिला चिकित्साधिकारी, डॉ. आलोक, चिकित्साधिकारी तथा डॉ. संतोष कुमार, नेत्र परीक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। चिकित्सीय टीम द्वारा कुल 250 व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श एवं औषधियां प्रदान की गईं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.