TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जारी किये आदेश

Table of Content

  • 7 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक फ्लैटों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे लोग
  • राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने एलडीए बनाएगा पार्क व्यू अपार्टमेंट्स, 154 एवं 195 वर्गमीटर के होंगे 364 प्रीमियम फ्लैट्स

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण बसंत कुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने भव्य रेजिडेंशियल अपार्टमेंट बनाएगा। पार्क व्यू अपार्टमेंट्स नाम से बनने वाले इस अपार्टमेंट में लगभग 154 एवं 195 वर्गमीटर के कुल 364 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके तहत 7 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्क व्यू अपार्टमेंट्स की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी के पास वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है। पार्क व्यू अपार्टमेंट, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सम्मुख स्थित है, जहां से कुछ ही दूरी पर ग्रीन कॉरिडोर, आईआईएम रोड, दुबग्गा रोड और चौक जैसे महत्वपूर्ण एरिया जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट के निर्माण के लिए ऑनलाइन डिमाण्ड सर्वे कराया गया था। जिसमें सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद ही परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी गयी है।

3 बीएचके के 04 टावर में बनेंगे 364 फ्लैट्स
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लगभग 13,350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले पार्क व्यू अपार्टमेंट्स में कुल 04 टावर होंगे, जिसमें टावर ए एवं बी में 16-16 फ्लोर, टावर सी में 20 फ्लोर तथा टावर डी 17 फ्लोर बनेंगे। अपार्टमेंट में 3 बीएचके एवं 3 बीएचके + सर्वेंट श्रेणी के कुल 364 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट लगभग 154 एवं 195 वर्गमीटर का होगा, जिसमें 3 बीएचके की कीमत लगभग 75 लाख रूपये एवं 3 बीएचके + सर्वेंट श्रेणी की कीमत लगभग 95 लाख रूपये से शुरू होगी।

सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, 455 वाहनों की पार्किंग एवं राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भव्य नजारा
विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 455 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। इसके अलावा, अपार्टमेंट्स से ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल सामने ही दिखाई देगा। साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी।

तीन वर्ष में पूरा होगा प्रोजेक्ट
पार्क व्यू अपर्टमेंट्स का निर्माण 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 05 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी। वहीं, 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.