/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

बीकानेर में सम्पन्न हुई वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन की बैठक

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को ऐश्वर्यशाली संस्कृति और वीर सपूतों की भूमि राजस्थान के बीकानेर शहर में स्थित होटल बसंत विहार पैलेस में हल्दी राम समूह द्वारा आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय वैश्य एसोसिएशन” के संस्थापक सदस्यों की बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्यजनों के साथ वैश्य समाज की एकता, संगठनात्मक सुदृढ़ता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास में समाज की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
मंत्री नन्दी ने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव अपनी उद्यमशीलता, परिश्रम, सेवा और परोपकार की परंपरा के माध्यम से देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और समाज के समग्र उत्थान के लिए नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
हमें विश्वास है कि वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन के माध्यम से समाज को संगठित, सशक्त और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनाने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। मंत्री नन्दी ने कहा कि वैश्य व्यापारी समाज के महान पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा से प्राप्त संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए “वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन” कमजोर एवं निर्बल वर्ग के उत्थान में समर्पित है। बैठक में वैश्य समाज के निर्बल वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा हुई। “वाया” की स्थापना समाज को सशक्त बनाने के साथ ही “ निर्बलवर्गोथनम:” के संकल्प पर आधारित है। इस अवसर पर महेश गुप्ता निदेशक केंट आरओ सिस्टम, मनोहर लाल अग्रवाल हल्दीराम ग्रुप, नन्द किशोर अग्रवाल क्रिस्टल ग्रुप, राजेश गुप्ता मल्टी कलर स्टील्स ग्रुप, सुनील गोयल न्यूमैक्स बिल्डर, धर्मपाल अग्रवाल विद्या पॉलिमर्स, मधुसूदन अग्रवाल, सुशील जैन, अजय सिंघल ओम लॉजेस्टिक, निर्मल गोयल सागर कत्था फैक्ट्री, राजीव अग्रवाल ( शेयर ट्रेडर) अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.