TN

TotaRam News

What's Hot

ग्राम्य विकास विभाग में सोशल मीडिया कार्यशाला, अधिकारियों को सिखाए गुर

Table of Content

लखनऊ। जवाहर भवन स्थित ग्राम्य विकास विभाग के कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित विशेष मीडिया कार्यशाला प्रतिभागियों के लिए क्षमता संवर्धन का बड़ा केंद्र बनी। ‘संचार माध्यमों द्वारा जनोपयोगी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार’ विषयक इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अधिकारियों/कर्मचारियों को सोशल मीडिया की बारीकियों और डिजिटल सुरक्षा की आधुनिक जानकारी साझा की गई। उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश जीएस प्रियदर्शी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर तैनात कर्मियों को तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना था। जिससे वे जनपदों में हो रहे सफल विकास कार्यों, योजनाओं के लाभार्थियों की प्रेरक कहानियों, सकारात्मक पहलों को सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर रूप से साझा कर सकें। कार्यशाला में जनता की सहभागिता बढ़ाने और सकारात्मक प्रयासों को मीडिया एवं समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाये जाने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने X (ट्विटर) पर सही अधिकारियों को टैग करना, इंस्टाग्राम की विशेषताओं (लोकेशन, टैगिंग) का प्रयोग और पोस्ट को Pin व Schedule करने की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है, ताकि सही जानकारी आमजन तक पहुंच सके। यदि कोई नकारात्मक या भ्रामक खबर सामने आए, तो उसका तथ्यात्मक खंडन करना भी उतना ही जरूरी है। इससे विभाग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलता है।” उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया को केवल सूचना प्रसार का माध्यम न मानें, बल्कि इसे जनसंवाद और विश्वास निर्माण का एक सशक्त मंच समझकर जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। कार्यशाला में सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स ने संदेशों को स्पष्ट, आकर्षक और प्रभावी हैशटैग (#) के साथ साझा करने की सलाह दी, ताकि वे लक्षित समूह तक पहुँच सकें। प्रतिभागियों के पूछे गए सवालों के जवाब में सोशल मीडिया एक्सपर्ट ने नकारात्मक टिप्पणियों पर संयमित व तथ्यात्मक प्रतिक्रिया देना और पोस्ट की पहुंच व सहभागिता (Engagement) बढ़ाने के लिए रणनीतिक प्रयास करने के गुर बताए।
प्रतिभागियों को फर्जी अकाउंट्स की पहचान करने, सोशल मीडिया सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऑनलाइन आने वाली शिकायतों के त्वरित प्रतिक्रिया के तरीके बताए। आयुक्त महोदय ने आश्वासन दिया कि बेहतरीन कंटेंट और प्रचार सामग्री बनाने के लिए विभाग जनपदों को आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा। भविष्य में रिस्पांस मैनेजमेंट (ओआरएम) सुविधा से भी प्रतिभागियों के कार्य को सुगम बनाया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे वे ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों, अपने क्षेत्र की उपलब्धियों को आकाशवाणी (12 केंद्रों) और दूरदर्शन के माध्यम से कैसे बड़े मंच पर ला सकते हैं। कार्यशाला में आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी सुशील कुमार राय ने आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले ग्राम्य विकास के कार्यक्रम व विभिन्न प्रसारणों की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों की सफल कहानियों के प्रसारण के लिए आमंत्रण दिया। वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत सिन्हा ने मीडिया कर्मियों से संवाद करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मीडियाकर्मियों के साथ निरंतर संपर्क और फील्ड से आने वाली सूचनाओं में तेजी लाकर ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। दूरदर्शन से आए इलेक्ट्रानिक मीडिया विशेषज्ञ श्री ध्रुव कुमार ने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उन्हें दूरदर्शन से ग्रामीण इलाकों के लिए बनाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.