TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow Labour Welfare Campaign: श्रमिकों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

Table of Content

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मेंआर्यन चैरिटेबल ट्रस्ट, डी-1, इंडस्ट्रियल एरिया, नादर गंज, लखनऊ में अपर श्रमायुक्त, लखनऊ की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों हेतु डॉ तरुण मलिक, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ केएल डांगे, एमडी, डॉ रंजना पाण्डेय, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा डॉ पीके श्रीवास्तव, होम्योपैथी फिजीशियन द्वारा 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रमिकों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियां वितरित की गईं।
उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाया गया। ब्लॉक-माल, मोहनलालगंज एवं काकोरी में भी स्टॉल/कैंप के माध्यम से श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं में आवेदन की कार्यवाही की गई। श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) तथा कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना (आरपीएल) के बारे में जानकारी दी गई। कारखाना प्रभाग के अधिकारियों द्वारा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता, 2020 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यादवेंद्र सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं पंकज कुमार शुक्ला, श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। अपर श्रमायुक्त, लखनऊ कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की 12 वर्षों की जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचाना तथा श्रमिकों के ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाना है।

अधिक जानकारी हेतु श्रमिक कार्यालय अपर श्रमायुक्त, 23 ए0पी0 सेन रोड, लखनऊ या टोल फ्री नंबर 1800-180-5412 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.